{"_id":"5aa22d4b4f1c1bb1758b468d","slug":"kangana-ranaut-says-people-call-me-psycho-and-this-terms-used-to-shame-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में एंट्री के बाद कंगना को 'मेंटल' समझते थे लोग, इस फिल्म से देंगी करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में एंट्री के बाद कंगना को 'मेंटल' समझते थे लोग, इस फिल्म से देंगी करारा जवाब
Fri, 09 Mar 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकीं और अपने बोल्ड बयानों से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म के अलावा कंगना राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' में भी नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
2 of 5
Kangana Ranaut
अपने अभिनय से लोगों को अपना मुरीद बना देने वाली कंगना रनौत की गिनती आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में होती है। इसकी वजह तमाम फिल्मों में निभाए उनके दमदार रोल हैं लेकिन ऐसी सक्सेस हासिल करने वाली कंगना को कभी बॉलीवुड में पागल और साइको कहकर बुलाया जाता था।
3 of 5
Kangana Ranaut
जीहां एक इंटरव्यू में कंगना ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको नीचा दिखाने के लिए लोग उन्हें मेंटल और साइको जैसे उपनाम देते थे। एक अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, पिछले कुछ सालों में जैसा उनका जीवन रहा, उसके आधार पर लोगों के सामने उनकी अलग तरीके से छवि पेश की गई। कई बार तो उन्हें लोगों ने पागल और साइको तक कह कर बुलाया। उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की गई। कंगना ने कहा, वो इस फिल्म के जरिए लोगों की इस गलतफहमी को दूर करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mental hai kya
कगंना ने इस इंटरव्यू में बताया, फिल्म की स्क्रिप्ट देखते ही उन्हें लगा कि ये लोगों की संकीर्ण मानसिकता पर अपना सकारात्मक प्रभाव छोड़ने में सक्षम होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट काफी संवेदनशील है। इसमें अकेलेपन के भाव और उसके महत्व को बड़ी खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana
कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। 'मेंटल है क्या' के डायरेक्टर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश कोवेलामुदी हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। इस तरह एकता एक बार फिर से हिट जोड़ी के साथ कुछ नया करने की तैयारी में हैं तो वहीं फिल्म में कंगना और राजकुमार राव का अंदाज भी अपीलिंग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।