{"_id":"620e0ff5fef0f8093629c003","slug":"kangana-ranaut-says-she-never-listened-to-the-big-daddy-of-bollywood-lockupp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: 'बॉलीवुड के डैडी' पर फिर हमलावर हुईं कंगना, बोलीं- मैं अपने डैडी की नहीं सुनती तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lock Upp: 'बॉलीवुड के डैडी' पर फिर हमलावर हुईं कंगना, बोलीं- मैं अपने डैडी की नहीं सुनती तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत अपने विवादास्पद बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर इंटरव्यू में बॉलीवुड के कुछ विशेष लोगों पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में कंगना एक बार फिर से हमलावर होती दिख रही हैं। कंगना ने अपने आगामी रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के प्रचार के दौरान पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कभी बॉलीवुड के बिग डैडी की परवाह नहीं की। उनके इस बयान के बाद लोगों ने इसे करण जौहर से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
मैं बचपन से ही ऐसी हूं
अपने हालिया इंटरव्यू में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि जब वह अपने डैडी की नहीं सुनती तो बॉलीवुड के बिग डैडी की क्या सुनेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से ही डर नहीं लगता। कम उम्र में ही उसने अपना घर छोड़ दिया था। लोग सोचते होंगे कि करियर में सफल होने के बाद मैं ऐसी बनी हूं तो यह सही नहीं है। मैं बचपन से ऐसी ही हूं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने काफी संघर्ष किया है। मैंने हमेशा ऐसे सिनेमा को चुना है, जिसमें महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है। मैंने हमेशा से अपने दिल की सुनी है।
3 of 4
लॉक अप का प्रीमियर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण
कंगना ने कहा कि वह लॉक अप के लिए तैयार हुईं क्योंकि वह जानती थीं कि जब भी वह एकता कपूर के साथ काम कर रही होती हैं, तो वहां चुनौतियां तो होंगी ही। इसलिए जब मुझे इस शो के लिए काम करने का मौका मिला तो मैं बिल्कुल भी नहीं डरी। आपको बता दें कि हाल ही में रियलिटी शो लॉक अप का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह शो आप MX Player और AltBalaji पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना का शो लॉक अप
- फोटो : insta
लॉकअप शो में 16 प्रतियोगियों को बिना किसी आलीशान सुविधाओं के जेल जैसे माहौल में बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें प्रतियोगियों को ऐसे साथी प्रतियोगी के साथ रखा जाएगा जिनसे उनके संबंध ठीक नहीं हैं। कंगना रणौत इस शो के अलावा तेजस और धाकड़ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री अपना डेब्यू प्रोडक्शन वेंचर टीकू वेड्स शेरू प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके साथ ही कंगना के पास इमरजेंसी और सीता जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।