फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत को सताया इस बात का डर, कहा- 'बॉलीवुड माफियाओं का करूंगी पर्दाफाश'

Mon, 17 Aug 2020 01:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 17 Aug 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut scared to suspend her social media account
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सामाजिक-राजनीति मुद्दों के अलावा बॉलीवुड के माफियाओं के खिलाफ भी बेबाक  रही हैं। वह भले ही सोशल मीडिया पर न हों लेकिन उनकी टीम उनकी राय और विचारों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनकी टीम के हवाले से पता चला है कि कंगना की टीम के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किया जा सकता है।

Kangana Ranaut scared to suspend her social media account
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। अभिनेत्री के अनुसार उनका किसी भी समय ट्विटर अकाउंट संस्पेंड किया जा सकता है, लेकिन वह अपनी आवाज हमेशा उठाती रहेंगी और बॉलीवुड माफियाओं का पर्दाफाश करती रहेंगी। कंगना रनौत की टीम द्वारा ट्वीट में लिखा गया, 'मेरे दोस्तों, हो सकता है कि यहां मेरी बातें एकआयामी लगें जोकि ज्यादातर मूवी माफिया और उनके राष्ट्र विरोधी और हिंदूफोबिया से ग्रस्त रैकेट को पर्दाफाश करने से जुड़ी होती है।'

Kangana Ranaut scared to suspend her social media account
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत ने ट्वीट में आगे लिखा, 'मुझे पता है कि यहां मेरा समय सीमित है। वह किसी भी समय मेरा अकाउंट सस्पेंड करा सकते हैं। मेरे पास शेयर करने के लिए काफी कुछ है, लेकिन मुझे अपने समय का सदुपयोग करना है और उनका पर्दाफाश करना है।' सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut scared to suspend her social media account
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहेल कंगना रनौत अपनी मां के साथ पूजा करने की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने ट्विटर एक वीडियो साझा किया। जिसमें कंगना रनौत अपने परिवार के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती दिखाई दीं। वीडियो में कंगना रनौत व्हाइट कलर के सलवार-सूट में नजर आईं जबकि उनकी मां लाल साड़ी में बैठी हुई दिखाई दीं। कंगना रनौत ने इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि उनकी मां ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप उनकी सुरक्षा के लिए करवाया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut scared to suspend her social media account
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'माताजी मेरी सुरक्षा के विषय में चिंचित रहती हैं, इसी के चलते उन्होंने एक लाख 15 हजार महामृतुंजय मंत्र के जाप करवाया, यह कार्यक्रम आज समाप्त हुआ, मैं अपने समस्त परिवार की धन्यवादी हूं। हर हर महादेव काशीविश्वनाथ महाराज की जय...।' सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह वीडियो खूब वायरल हुआ। 

पढ़ें: वेंटिलेटर पर हैं निशिकांत कामत, सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed