फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो गया खुलासा, सुशांत की मौत के बाद नजर आई 'मिस्ट्री गर्ल' रिया चक्रवर्ती की है करीबी, संदिग्ध शख्स से बात करते हुए आई थी नजर

Mon, 17 Aug 2020 01:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Aug 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Mystery woman spotted at Sushant Singh home was Rhea Chakraborty brother Showik friend
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने बीत चुके हैं। मामले में हर दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी तरफ इस मामले की जांच दो केंद्रीय एजेंसियां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। इस बीच सुशांत की डेड बॉडी के पास मिस्ट्री गर्ल को देखे जाने का वीडियो सामने आया।

Mystery woman spotted at Sushant Singh home was Rhea Chakraborty brother Showik friend
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक जिस मिस्ट्री गर्ल की चर्चा हर तरफ हो रही थी उसका खुलासा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने जिस संदिग्ध लड़की का जिक्र किया था वो रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की दोस्त जमीला हैं। खबर है कि जमीला सुशांत की मौत की खबर सुनकर प्रियंका खेमानी और महेश शेट्टी संग उनके घर पहुंचीं थीं।


Mystery woman spotted at Sushant Singh home was Rhea Chakraborty brother Showik friend
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर आने नहीं दिया। हालांकि बाद में जमीला सुशांत के घर के स्टाफ मेंबर्स से मिलकर निकल गई थीं। वीडियो में ब्लू और सफेद रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की को मुंबई पुलिस की मौजूदगी में सुशांत के बिल्डिंग में घुसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के मुताबिक बाद में यह लड़की उस शख्स से कुछ बात करती है लेकिन जब वह व्यक्ति लौटता है तो उसके हाथ से वह काला बैग गायब नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mystery woman spotted at Sushant Singh home was Rhea Chakraborty brother Showik friend
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

मामले में  सुशांत के परिवार के वकील का कहना था कि, 'अगर को व्यक्ति घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात कर रहा है और फिर वह गायब हो जाती है, तो यह बहुत ही संदिग्ध है। लड़की की पहचान का पता लगाना होगा।' हालांकि लड़की की पहचान अब सामने आ चुकी है। रिया चक्रवर्ती ने अपने अकाउंट पर भी अपने भाई के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें जमीला भी हैं।

विज्ञापन
Mystery woman spotted at Sushant Singh home was Rhea Chakraborty brother Showik friend
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, 'सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे। मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed