{"_id":"62b7213ef2254324af4e9026","slug":"kangana-ranaut-shared-a-1975-news-clip-announces-the-release-of-emergency-and-tells-the-film-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emergency: इस दिन रिलीज होगी कंगना रणौत की ‘इमरजेंसी’, अभिनेत्री ने फैंस को बताई फिल्म की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emergency: इस दिन रिलीज होगी कंगना रणौत की ‘इमरजेंसी’, अभिनेत्री ने फैंस को बताई फिल्म की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इंदिरा गांधी, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'धाकड़' के फ्लॉप होने के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जिसका नाम 'इमरजेंसी' है। फिल्म के नाम से ही साफ है कि इस फिल्म में साल 1975 में लागू हुई इमरजेंसी की कहानी को दिखाया जाएगा। कंगना लगातार फिल्म को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट कर रही हैं और अब अभिनेत्री ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की कहानी भी बताई है।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साल 1975 के एक अखबार का फोटो शेयर किया है, जिस पर आपातकाल की घोषणा की गई है। इस आर्टिकल के साथ कंगना रणौत ने लिखा, 'ये दुनिया के इतिहास की सबसे नाटकीय घटना थी। आज के दिन घोषित किए गए आपातकाल का क्या कारण था और क्या इसके परिणाम हुए थे? इसके केंद्र में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला थीं। इस पर बड़े स्तर पर फिल्म बननी चाहिए। अगले साल ‘इमरजेंसी’ के साथ सिनेमाघरों में मिलते हैं।' कंगना के इस पोस्ट के साफ है कि फिल्म आज यानी 25 जून के दिन ही साल 2023 में रिलीज होने वाली है।
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : social media
फिल्म में निभाएंगी ये किरदार
फिल्म ‘इमरजेंसी’ दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिसमें कंगना इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंगना फिल्म ‘इमरजेंसी’ को निर्देशित करने के साथ-साथ प्रोड्यूस भी करेंगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कंगना किसी राजनेता की भूमिका में दिखाई देंगी। इससे पहले अभिनेत्री ने फिल्म ‘थलाइवी’ में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धाकड़ फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'धाकड़'
कंगना रणौत आखिरी बार फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में कंगना ने एजेंट अग्नि का किरदार निभाया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करती दिखी थीं। हालांकि, मेकर्स के साथ-साथ कंगना की इस फिल्म से फैंस को भी काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में कुछ दिन भी नहीं टिक पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।