कंगना रणौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका नाता विवादों से जुड़ गया है। वह अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस हर दिन किसी न किसी को लेकर ट्विटर पर भी छाई रहती हैं। वहीं, हाल ही में कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिबरल और इंटेलेक्चुअल्स को लेकर बात की है। उन्होंने इनपर निशाना साधते हुए आलसी जनरेशन बताया है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिबरल और GenZ को कहा आलसी फैंस बोले- क्या बहादुरी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
GenZ को कंगना ने कहा आसली
Those who are still struggling to understand yeh liberals kya hote hain and now there is another keeda called wokism, let me tell you what is the difference, to be a liberal one must grow intellect/study literature, lekin GenZ who are too lazy to do that lekin shaitano (cont) https://t.co/0BUYCvzHLF
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ट्वीटर आउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है-जो लोग अभी भी लिबरल्स की परिभाषा को समझने में संघर्ष कर रहे हैं और अब एक और कीड़ा है जिसे वोकिस्म कहा जाता है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि क्या अंतर होता है इसमें। उदार होने के लिए बुद्धि विकसित करनी चाहिए/साहित्य को पढ़ना चाहिए लेकिन ये GenZ बहुत आलसी किस्म के होते है।
Nagma: अभिनेत्री नगमा संग हुई साइबर ठगी के बाद एक्शन में पुलिस, अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज
एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखी यह बात
एक्ट्रेस ने बाद में एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है की सेना को कैसे ज्वाइन किया जाए, तो GenZ के लिए अलग बटालियन बनाई गई है, इनको जगा दिया गया है, वे लिबरल माइनस लिटरेचर हैं। सोचो उदारवादियों में एक अच्छी बात थी कि आप उनसे कम से कम बहस कर सकते थे, उनके पास दिमाग की मांसपेशियां थीं, ये जॉम्बीज हैं।
Oscar 2023: ऑस्कर से पहले अपने आउटफिट को लेकर छाईं जैकलीन, इस कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है अभिनेत्री की फिल्म
कंगना के यूजर्स ने की तारीफ
कंगना के दोनों ट्वीट पर यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं। उन्होंने भी एक्ट्रेस के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा-इन्हें दुश्मनों की जरूरत नहीं है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि आप इस तरह की गलतियों के खिलाफ आवाज उठाती रहो। क्योंकि यही आपकी ताकत है। आप बहुत बहादुर हो।
Kapil Sharma : पत्नी गिन्नी चतरथ से जुड़े सवाल पर कंफ्यूज हुए कपिल शर्मा, वायरल हुआ वीडियो
इमरजेंसी की शूटिंग हो चुकी है पूरी
आपको बता दें कि कंगना रणौत ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े नजर आने वाले हैं।

कमेंट
कमेंट X