लैक्मे फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले आज रविवार को होने वाला है। लैक्मे फैशन वीक में तमाम बॉलीवुड कलाकारों और सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। वहीं, इसके ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आने वाले हैं। बीते काफी वक्त से दोनों ही कलाकारों के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। अनन्या और आदित्य कई पार्टी में एक साथ नजर आ चुके हैं। वहीं बीते दिनों दोनों ही कलाकारों को सिद्धार्थ और कियारा के शादी के रिसेप्शन पार्टी में एक साथ देखा गया था और दोनों ही ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे, जिसके चलते इनकी डेटिंग की अफवाहें भी काफी ज्यादा बन रही हैं।
Ananya-Aditya: लैक्मे फैशन में आदित्य अनन्या की जोड़ी साथ आएगी नजर, मनीष मल्होत्रा ने साझा की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई पार्टी में साथ दिखे हैं अनन्या और आदित्य
दरअसल, आदित्य और अनन्या को बॉलीवुड की कई पार्टीज में एक साथ काफी वक्त से नोटिस किया जा रहा है। सिद्धार्थ कियारा की शादी रिसेप्शन पार्टी के अलावा कपल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में भी नजर आ चुके हैं। अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। जहां पर दोनों ही कलाकार पीछे बातें करते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद से इनकी डेटिंग की खबरों ने काफी जोर पकड़ा था। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही कलाकार लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करने जा रहे हैं।
अरबाज की गर्लफ्रेंड 'जॉर्जिया एंड्रियानी' के हॉट लुक्स
अनन्या और आदित्य को लेकर मनीष मल्होत्रा ने साझा की जानकारी
मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्स का कलेक्शन फैशन वीक का आखिरी शो होगा। फिनाले वाले दिन अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर मनीष के डिजाइन किए हुए कपड़ों को पहने हुए नजर आएंगे, इसको लेकर डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों ही कलाकारों को लेकर स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में उन्होंने इसकी जानकारी साझा की है।
Vaathi OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'वाथी', इस दिन यहां होगी रिलीज
लैक्मे फैशन वीक में कई सितारें कर चुके हैं शिरकत
आपको बता दें कि लैक्मे फैशन की शुरुआत नौ मार्च को हुई थी, जिसमें अभी तक सुष्मिता सेन, जीनत अमान, सारा अली खान, शनाया कपूर, अंशुला कपूर जैसे तमाम सेलिब्रिटीज नजर चुके हैं।
Honey Singh: परफॉर्मेंस के दौरान सफाई कर्मी के साथ हनी सिंह ने किया डांस, इस वजह से हो गए ट्रोल
अनन्या आयुष्मान खुराना संग ड्रीम गर्ल 2 में आएंगी नजर
अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं, आदित्य रॉय कपूर मृणाल ठाकुर के साथ गुमराह में दिखाई देंगे। इससे पहले आदित्य द नाइट मैनेजर वेब सीरीज में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे।
Urfi Javed: कब्रिस्तान में ना दफनाने वाले लेटर पर उर्फी जावेद का पलटवार, कहा- लोग अटेंशन के भूखे हैं

कमेंट
कमेंट X