सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी अंदाज और सतरंगी कपड़ों के लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी को हाल ही में, लैक्मे फैशन वीक में देखा गया, जिसमें वह अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आई थी। उर्फी का यह लुक यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और लोगों ने उर्फी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अब ऐसी खबर आई है कि उर्फी के नाम पर मुंबई के कई कब्रिस्तानों में एक चिट्टी दी जा रही हैं, जिसमें लिखा गया है कि मरने के बाद उर्फी को कहीं भी दफनाने के लिए जगह ना मिले। अब इसपर उर्फी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Urfi Javed: कब्रिस्तान में ना दफनाने वाले लेटर पर उर्फी जावेद का पलटवार, कहा- लोग अटेंशन के भूखे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई जैसी मायानगरी को उर्फी बिल्कुल भी नहीं भा रही हैं। तभी आए दिन उनको लेकर कोई न कोई विवाद या आपत्तिजनक बयानबाजी देखने को मिलती है। अब हाल ही में, मुंबई में एक उर्फी के नाम की एक चिट्ठी तेजी से वहां के कब्रिस्तानों में बांटी जा रही है, जिसमें लिखा है कि उर्फी के निधन के बाद कोई भी उनके शरीर को ना दफनाए।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
उर्फी ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘लोगों के पास कितना खाली समय पड़ा है कि वह इस प्रकार की चीजें भी करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शिकायत करने वाला अटेंशन का भूखा है।’ उर्फी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें इन बातों का कोई असर नहीं पड़ता है। वह अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जीती है, कोई उनका खर्चा नहीं चलता है।
उर्फी के लैक्मे फैशन वीक वाले वीडियो में एक तरफ तो कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग उनके कॉन्फिडेंस की सराहना भी कर रहे हैं। ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘यह लड़की कभी नहीं सुधर सकती है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इनका फैशन डिजाइनर कौन है, कौन इन्हें ऐसे कपड़े सजेस्ट करता है।’ कई यूजर्स ने उर्फी की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, ‘मान गए उर्फी का कॉन्फिडेंस एकदम क्वीन की तरह रैंप वॉक कर रही हैं।’
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
आपको बता दें कि उर्फी हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में नजर आई थी। इस फैशन वीक में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने भी भाग लिया था। उर्फी ने इसमें स्विमिंग वियर से बना ड्रेस पहना हुआ था। उन्होंने काफी कॉन्फिडेंस से रैंप वॉक भी किया था, जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया था।
Akshay-Nora: अक्षय-नोरा का ऑकलैंड में होने वाला शो बाढ़ के कारण रद्द, आयोजक बोले- खतरे में नहीं डाल सकते जान

कमेंट
कमेंट X