अभिनेत्री दलजीत कौर जल्द ही बिजनेस मैन निखिल पटेल के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली हैं। शालीन भनोट से तलाक लेने के करीब सात साल बाद दलजीत एक बार फिर घर बसाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निखिल पटेल और दलजीत 18 मार्च को विवाह बंधन में बंधेंगे। फिलहाल दलजीत शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है। हालांकि, इससे पहले वह काफी मुश्किल दौर से गुजरी हैं। उन्हें तमाम मुसीबतों का सामने करना पड़ा था।
Dalljiet Kaur: सात साल बाद फिर आईं दलजीत की जिदंगी में खुशियां, बेहद मुश्किल दौर से गुजरी हैं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शालीन भनोट और दलजीत कौर ने 2009 में शादी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान दलजीत ने बताया था, 'शादी के अगले दिन से ही हमारी शादीशुदा जिंदगी में तमाम परेशानियां हावी होने लगीं। मेरी सासू मां को वेडिंग गिफ्ट पसंद नहीं आए थे, इसलिए उन्होंने अगले दिन से ही मुझसे बातचीत बंद कर दी। हमारा स्टेटस अलग था और वो लोग अलग। हम तीन बहने हैं, मेरे पिता वह सब एफोर्ड नहीं कर सकते थे, जैसी मेरे ससुराल वालों की उम्मीदें थीं।'
इसके बाद शालीन वर्ष 2014 में मां बनीं। प्रेग्नेंसी का वक्त उनके लिए बेहद मुश्किल भरा रहा। अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त एक्ट्रेस अस्थमा से जूझ रही थीं। कई इंटरव्यू में दलजीत इस बात का दुख साझा कर चुकी हैं कि चेकअप के लिए शालीन उनके साथ डॉक्टर के पास नहीं गए थे। यहां तक की बच्चे की जिम्मेदारी भी वह अकेले उठाती थीं। इतना ही नहीं दलजीत ने यह भी दावा किया कि शालीन का शादी से अलग अफेयर था।
Shaeina Seth: साथ नहीं निभा पाया 'साथिया', शाइना बोलीं- नाजिम से संबंध तोड़े, लेकिन अब भी जोड़ा जाता है नाम
एक इंटरव्यू के दौरान दलजीत ने कहा था, 'शालीन किसी और महिला के साथ इनवॉल्व था, उसके व्यवहार से यह बात साफ जाहिर होती थी।' शालीन ने बताया था, 'अप्रैल 2015 में एक दिन एक दोस्त ने फोन करके बताया कि शालीन बिल्डिंग के नीचे एक लड़की को किस कर रहा है। जब मैंने शालीन के सामने इस बात का विरोध किया तो उसने बुरी तरह मेरे साथ मार-पीट की। हालांकि, इसके बाद वह घर छोड़कर चला गया और फिर वापस नहीं आया।'
Karisma Kapoor: 'कमबैक' शब्द सुन भड़क उठीं करिश्मा कपूर, 12 साल बाद 'मर्डर मुबारक' में मचाएंगी धमाल
रोज-रोज के टॉर्चर से तंग आकर दलजीत ने इस शादी से निकलने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया। दलजीत के मुताबिक 2015 में तलाक के बाद उन्होंने जिंदगी नए सिरे से शुरू की। उन्होंने जिम जॉइन किया और अपना मेकओवर किया। एक इंटरव्यू में दलजीत ने कहा था, 'शुरुआत में उनके पास जिम जॉइन करने तक के लिए पैसे नहीं थे। मगर, जब उन्होंने कमाना शुरू किया तो कठिन मेहनत की और इस दौरान उन्होंने अपना 25 किलो वजन घटाया।' दलजीत की जिंदगी की मुश्किलें सिर्फ यहीं तक नहीं थीं। उन्होंने अपने बेटे जेडन कौर की परवरिश की जिम्मेदारी भी अकेले ही निभाई। बेटे के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका अदा करना एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं था। हालांकि, तकलीफों में लंबा वक्त गुजारने के बाद आखिर दलजीत की जिंदगी में फिर खुशियों की आमद हुई है।
Exclusive: आर्यन को गिरफ्तार करने वाले अफसर की बनेगी बायोपिक, ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता की ये है पूरी योजना

कमेंट
कमेंट X