कंगना रणौत अदाकारी के अलावा अपने बयानों की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर फैंस के साथ अपनी फीलिंग्स साझा करती हैं। मदर्स डे के मौके पर कंगना काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपनी मां को खास अंदाज में मदर्स डे की बधाई दी है।
Kangana Ranaut: मदर्स डे पर भावुक हुईं कंगना रणौत, इमोशनल नोट में अभिनेत्री ने मां के लिए लिखी यह खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने इस्टा स्टोरी पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। तीनों ही फोटो में उनकी मां नजर आ रही हैं। आखिरी फोटो में कंगना अपनी मां के साथ दिख रही हैं। इन फोटोज के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में बताया है कि उनका प्यार अनकंडीशनल है।

इस पोस्ट में कंगना ने लिखा, ''रिश्तों में मैंने कई बार मुंह की खाई है, लेकिन एक आवाज मेरी कानों में हमेशा आकर कहती कि तुम्हें अनकंडीशलन प्यार को खोजने की जरूरत नहीं है...वह तुम्हारे पास पहले से ही मौजूद है। आप उस प्यार को खो नहीं सकते। उन्हें कॉल कर उनसे बातें कीजिए।''
Bollywood: किरदार की वजह से इन फिल्मों में कपड़े नहीं बदल सके ये सितारे, एक ही आउटफिट में निपटाई पूरी फिल्म
बता दें कि काम से फुर्सत पाते ही कंगना अपनी मां के पास रहने के लिए चली जाती हैं। अभिनेत्री अपना काफी समय हिमाचल में अपने घर में गुजारती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की बहुत सारी तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें मां-बेटी के बीच खास बॉन्डिंग नजर आती है।
Vicky-Sara: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' से धमाल मचाने को तैयार विक्की-सारा! इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म तेजस में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह एयरफोर्स अफसर के रूप में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कंगना फिल्म इमरजेंसी में भी काम कर रही हैं। इसमें वह इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी फिल्म का निर्देशन भी वह खुद ही कर रही हैं। दोनों ही फिल्में इसी साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं।
Akshay Kumar: किंग्स चार्ल्स तृतीय का कोरोनेशन देखने वालों पर ट्विंकल का तंज, अक्षय ने किया पत्नी का सपोर्ट