बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा किनी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव भी रहती हैं और तरह-तरह के अपने विचार साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर शेयर कर दी है। फोटो में बड़ी दिलचस्प बाते लिखी हैं।
कंगना रणौत ने भावुक नोट के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, बोलीं- पैदा हुई तो लोग सुंदरता और शादी सोचने लगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'मार्च मेरे जन्मदिन का महीना, दादियों-नानियों की यही कहानी सुनते हुए बड़ी हुई कि एक बेटी के बाद अगर दूसरी भी बेटी हो जाए तो सब बहुत निराश हो जाते हैं लेकिन मुझे लेकर उन्होंने ऐसा नहीं सोचा क्योंकि मैं बहुत खूबसूरत थी और मेरी शादी करवाना कठिन नहीं था, वो सब इसपर हंसते थे लेकिन ये मेरे दिल को हमेशा चुभता था। अध्ययन, किताबें, शोध बताते हैं कि इतिहास में जिन असाधारण लोगों ने उच्च सफलताएं प्राप्त की हैं उन्हें समाज या परिवार ने या तो अस्वीकार किया था या उन्हें कमतर समझा था. तो ये सारी बाधाएं और कठिनाइयां सार्थक रहीं’।
रविवार को ट्विटर पर कंगना ने एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में उनका घर आलीशान नजर आ रहा था। ये घर कंगना के माता-पिता और भाई-भाभी के लिए डिजाइन किया है। कंगना ने इस तस्वीर पर लिखा कि मैने और रितु ने इस घर की तस्वीर ही बदल दी। जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें वो कमीज सलवार पहने हुए दिख रही थीं।
बता दें कि कंगना 23 मार्च को अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी। उनका जन्म 23 मार्च 1986 में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भांबला नाम के गांव में हुआ था। कंगना रणौत के पिता का नाम अमरदीप रणौत, जबकि मां का नाम आशा रणौत है। उनके पिता अमरदीप रणौत एक व्यापारी थे। कंगना की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम रंगोली रणौत है। कंगना के भाई अक्षत रणौत हैं जिनकी बीते साल ही शादी हुई है और वो मुंबई में शिफ्ट हुए हैं।
कंगना बॉलीवुड की उन कुछ अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने दम पर फिल्म हिट करवाने का साहस रखती हैं। हालांकि उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में ही वे अपने से 20 साल बड़े और विवाहित आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते में आ गई थीं। हालांकि बाद में आदित्य पर हिंसा का आरोप भी लगाया था। इसके अलावा उनका नाम अध्ययन सुमन और अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ चुका है।

कमेंट
कमेंट X