फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना ने पीएम मोदी की तारीफ कर कांग्रेस पर कसा तंज, तस्वीर शेयर कर कही यह बात

Sat, 17 Sep 2022 10:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 17 Sep 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
kangana Ranaut Shared Photos of Pm narendra modi and praised his life journey through pictures
पीएम मोदी, कंगना रणौत - फोटो : twitter: @narendramodi/ PTI

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर कोई आज पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अलग-अलग ढंग से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बधाई के साथ-साथ लोग उनके जीवन की कहानी को भी अलग-अलग ढंग से सराह रहे हैं।  बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने जहां सुबह पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी, वहीं कुछ ही देर पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट साझा की है। जिसमें वह पीएम मोदी की कहानी को सैल्यूट करती नजर आ रही हैं। कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   

kangana Ranaut Shared Photos of Pm narendra modi and praised his life journey through pictures
कंगना रणौत, पीएम मोदी - फोटो : twitter@KanganaTeam, @narendramodi

दरअसल, कुछ ही देर पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने पीएम मोदी की एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में पीएम मोदी को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'पहले कबूतर छोड़े जाते थे, आज हम चीते लेकर आए हैं।' प्रधान मंत्री की यह वीडियो साझा करते हुए कंगना लिखती हैं, 'हा..हा..हा..हा सर आप अपनी जीवन की कहानी के लेखक निर्माता और निर्देशक खुद ही हैं......क्यों न उसे ब्लॉकबस्टर बनाया जाए.....आपका स्टाइल बहुत पसंद आया।' इसके साथ ही कंगना ने लिखा की स्टोरी समझने के लिए मेरी अगली स्टोरी भी देखें।

kangana Ranaut Shared Photos of Pm narendra modi and praised his life journey through pictures
पीएम मोदी और कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना द्वारा शेयर की गई अगली स्टोरी की तस्वीर में जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कबूतर छोड़ते दिख रहे हैं, वहीं पीएम मोदी चीतों को पिंजरे से बाहर निकालते हुए देखे जा सकते हैं। इससे पहले आज सुबह कंगना ने पने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पीएम को बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'शानदार पीएम को जन्मदिन मुबारक।' साथ ही लिखा है, 'बचपन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स बनने तक आपकी यात्रा अविश्वसनीय रही है। हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं,लेकिन राम की तरह, कृष्ण की तरह, गांधी की तरह, आप अमर हैं। आपकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता, इसलिए मैं आपको अवतार कहती हूं... आपको हमारे नेता के रूप में पाकर धन्य हो गए।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana Ranaut Shared Photos of Pm narendra modi and praised his life journey through pictures
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म देश की सबसे बड़ी राजनेतिक घटना आपातकाल के समय को दिखाती है। 'इमरजेंसी' में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनके साथ-साथ इस फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'इमरजेंसी' में अभिनय करने के साथ-साथ कंगना के हाथ में इसके लेखन और निर्देशन की कमान भी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed