फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: पहाड़ों के बीच कंगना रणौत ने बनाया सपनों का आशियाना, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिखाई झलक

Thu, 09 Jun 2022 07:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Jun 2022 07:03 PM IST
सार

बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने विवादित बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरतीं रहती हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut shared the photos of her newly built house from manali himachal pradesh
कंगना रणौत का घर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने विवादित बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरतीं रहती हैं। इसी क्रम में एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बार उनकी चर्चा का विषय कोई बयान या विवाद नहीं हैं, बल्कि अभिनेत्री अपने आशियाने को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीर शेयर की है। शेयर की गईं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का घर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 

Kangana Ranaut shared the photos of her newly built house from manali himachal pradesh
कंगना रणौत का घर - फोटो : Instagram

कंगना ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपने सपनों का घर बनाया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। सामने आई इन तस्वीरों को देख पता चल रहा है कि कंगना का यह घर पारंपरिक पहाड़ी स्टाइल में बनाया है। घर की दीवारों को भी नदी के पत्थरों और यहां की लोकल स्लेट और लकड़ियों से बनाया गया है। 

Kangana Ranaut shared the photos of her newly built house from manali himachal pradesh
कंगना रणौत का घर - फोटो : Instagram

अपने घर की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखा, यह भारतीय लेबल का है। इसका डिजाइनर भी नॉर्थ ईस्ट से है। यह सभी लोग बहुत प्रतिभाशाली और शानदार हैं, मैं इनकी फैन हो गई हूं। कंगना का यह नया घर किसी महल से कम नहीं है। अभिनेत्री के घर में कई सारे बेडरूम्स हैं। इसके अलावा घर की दीवारों से लेकर फर्नीचर तक हर चीज काफी रॉयल है।


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shared the photos of her newly built house from manali himachal pradesh
कंगना रणौत का घर - फोटो : Instagram

साझा की गईं इन तस्वीरों में कंगना रनौत के घर का लिविंग रूम काफी क्लासी लग रहा है। ब्राउन रंग का सोफा सेट, झूमर और एंटीक शो पीस ने एक्ट्रेस के लिविंग रूम में चार चांद लगा दिए हैं। साथ ही एक्ट्रेस के घर में एक बड़ा सा पूल टेबल भी मौजूद है, जिसे देख यह कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने घर को आरामदायक बनाने के साथ ही इसमें मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
Kangana Ranaut shared the photos of her newly built house from manali himachal pradesh
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना आखिरी बार फिल्म धाकड़ में नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों पर कुछ खास असर नहीं पाई और यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब एक्ट्रेस फिल्म 'तेजस' में एक वायु सेना पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लेजेंड ऑफ डिड्डा' और 'सीता: द इंकार्नेशन' में नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed