फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने साझा किया भाई की शादी का वीडियो, भाभी के लिए लिखा- 'आज एक घर सूना हो गया, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं'

Wed, 21 Oct 2020 10:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 21 Oct 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Brother Karan Marriage Video See here
कंगना रणौत - फोटो : Twitter-@kanganaranaut

कंगना रणौत के घर इन दिनों शादी का माहौल है। उनके घर में दो-दो शादियां हैं। बीते दिनों कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए ही बताया था कि उनके दो भाईयों करण और अक्षत की शादी है। करण की शादी का वीडियो कंगना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही अपनी भाभी के लिए दिल छूने वाला मैसेज भी लिखा है।

Kangana Ranaut Shares Brother Karan Marriage Video See here
कंगना रणौत - फोटो : Twitter-@kanganaranaut

कंगना ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'करण और अंजलि को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आई है मगर जब मैं अंजलि के माता पिता के बारे में सोचती हूं तो दिल भारी हो जाता है, आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया, आज उनकी बेटी का कमरा खाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

करण और अंजली को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आयी है मगर जब मैं अंजली के माता पिता के बारे में सोचती हूँ तो दिल भारी हो जाता है, आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया, आज उनकी बेटी का कमरा ख़ाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं ❤️ - KR

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on

Kangana Ranaut Shares Brother Karan Marriage Video See here
भाई को हल्दी लगातीं कंगना रणौत - फोटो : Twitter-@kanganaranaut

इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन के साथ शादी की रस्में निभाती कंगना बेहद खुश लग रही हैं। उन्होंने लहंगा पहना हुआ है। वीडियो में उनकी बहन रंगोली और उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। फैंस कंगना को बधाई दे रहे हैं। इस फेस्टिव माहौल को वह हंसी मजाक करते हुए जमकर एन्जॉय कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Brother Karan Marriage Video See here
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत, अक्षत रणौत - फोटो : instagram/rangoli_r_chandel

इससे पहले कंगना ने अपने भाई अक्षत की बधाई का वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि यह बधाई सेरेमनी का वीडियो था जो कि नाना-नानी की तरफ से अरेंज किया गया था। इस वीडियो में कंगना भी नजर आ रही हैं। कंगना आगे बैठी हुई हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं, वो अपने भाई को हल्दी लगा रही हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Brother Karan Marriage Video See here
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : Twitter-@kanganaranaut

वहीं दूसरी तरफ कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्तूबर को इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने पेश होने के लिए कहा है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124ए (राजद्रोह), 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed