सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' के गाने पर करण जौहर का 'डांस' हुआ वायरल, अभिनेत्री ने बताया बेस्ट वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 04 Apr 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares edited video of Karan Johar dancing to her song
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत जयललिता की बायोपिक ‘थलाईवी’ को लेकर हर जगह इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक सुर्खियां बटोर रखी हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' का गाना 'चली चली' रिलीज हुआ है, इस फिल्म में वह जयललिता के किरदार में दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने को खूब प्रतिक्रिया मिली। 

Trending Videos
Kangana Ranaut shares edited video of Karan Johar dancing to her song
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर कंगना के गाने 'चली चली' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में गाने को ऊपर से डब किया गया है। कंगना ने इस वीडियो को री-ट्वीट करते हुए #ChaliChaliChallenge का बेस्ट वीडियो बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares edited video of Karan Johar dancing to her song
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

असल में करण का वायरल हुआ यह वीडियो क्लिप सोनम कपूर की शादी का है। इस दौरान करण सहित कई बॉलीवुड सिलेब्स ने जमकर डांस किया था। करण ने ओरिजनली  'प्रेम रतन धन पायो' गाने पर डांस किया था। हालांकि कंगना के इस मजाक पर भी सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं मिल रही है।



Kangana Ranaut shares edited video of Karan Johar dancing to her song
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना रणौत तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिया की बायोपिक में अभिनय कर रही हैं और शुक्रवार को उन्होंने इसका पहला गाना रिलीज किया था। फिल्म के निर्देशक ने बताया था कि कंगना ने इस गाने के लिए एक महीने तक कठिन अभ्यास किया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut shares edited video of Karan Johar dancing to her song
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

निर्देशक ए. एल विजय ने बताया कि हमने जयललिता के सफर को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। इसके पीछे कड़ी मेहनत और ढेर सारे रिसर्च किए गए हैं ताकी गाना बिल्कुल परफेक्ट हो। बता दें कि इस फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। कंगना रणौत इसे तय तारीख 23 अप्रैल को रिलीज करने पर अड़ी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed