बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘पंगा गर्ल’ यानी अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा बोल देती हैं या फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर देती हैं, जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कंगना रणौत के साथ एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। गणतंत्र दिवस से महज एक दिन पहले अब कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जो आजादी से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो को कंगना ने देश का पहला राष्ट्रगान बताया है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ‘देश का पहला राष्ट्रगान’ वीडियो किया शेयर, देखकर भड़के लोग बोले- क्या बकवास है ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने लिखा ये कैप्शन
इस वीडियो के साथ कंगना रणौत ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारा पहला नेशनल एन्थम। एन्जॉय। हमारे सभी देशवासियों को एडवांस में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’ कंगना रणौत के इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कंगना की तारीफ की है लेकिन कुछ लोगों ने कंगना को खूब खरी-खोटी भी सुनाई है।
लोगों ने कंगना को किया ट्रोल
कंगना रणौत के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘ये गलत जानकारी है मेरी प्यारी दीदी। हमारा पहला राष्ट्रगान रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था।’ हालांकि, इस कमेंट पर दूसरे यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी और विकिपीडिया का लिंक शेयर करते हुए कहा कि पहले थोड़ी जानकारी इकट्ठा कर लो। मेरे पास तुमसे ज्यादा जानकारी है।
इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'क्या बकवास है। मणिकर्णिका को रिलीज हुए 3 साल हो चुके हैं और कोई अच्छी रील शेयर करने की बजाए आप ये सब शेयर कर रही हैं।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या बकवास है ये?’ इसके साथ इस यूजर ने गुस्से वाला इमोजी भी बनाया था। हालांकि, इन सबके बीच एक यूजर ने लिखा, ‘जय हिंद, यह मैंने कुछ दिन पहले ही सुना था 'बोस' वेब सीरीज में।’
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की दो फिल्में ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा, कंगना रणौत इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग में बिजी हैं।