फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन के बयान के समर्थन में उतरीं कंगना रणौत, कहा- खामोशी से हमेशा शांति नहीं मिलती

Mon, 06 Mar 2023 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Mar 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares her happiness after Nawazuddin breaks silence over fight with her ex wife Aaliya
नवाज और कंगना - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की पत्नी आलिया ने उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी के तमाम आरोपों के बाद भी एक्टर ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब हाल ही में उन्होंने इस संबंध में चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर पोस्ट साझा किया था। फैंस को नवाज का अपनी बात रखना काफी पसंद आया था। अब अभिनेत्री कंगना एक बार फिर नवाज के समर्थन में उतरी हैं।

Kangana Ranaut shares her happiness after Nawazuddin breaks silence over fight with her ex wife Aaliya
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media

अभिनेता नवाज ने अपनी पत्नी आलिया के सारे आरोपों का खंडन करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यह कोई आरोप नहीं है, लेकिन मैं अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपना बयान भी अटैच किया है, जो वह इस मामले में कहना चाहते हैं। अपने बयान में नवाज ने अपने ऊपर लगे आरोपों और बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई बातें लिखी थीं। 

Kangana Ranaut shares her happiness after Nawazuddin breaks silence over fight with her ex wife Aaliya
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

नवाज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा है, ‘मेरी चुप्पी के कारण मुझे लोग बुरा इंसान समझ रहे हैं, मैं अब तक सिर्फ इसलिए खामोश था क्योंकि मैं जानता हूं कि इन सब तमाशों का मतलब। मेरे बच्चे कहीं न कहीं से पढ़ेंगे। इस दौरान सोशल मीडिया पर लोग, प्रेस वाले मिलकर मेरे इस घरेलू मामले का खूब आनंद ले रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी मैं इस बारे में कुछ बातें रखना चाहता हूं।’ 

Qavi Khan: दिग्गज PAK अभिनेता कवि खान का 80 की उम्र में निधन, इमरान खान से लेकर अदनान सामी तक ने जताया शोक

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares her happiness after Nawazuddin breaks silence over fight with her ex wife Aaliya
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media

नवाज ने आगे लिखा, ‘मैं सबको यह बताना चाहता हूं कि मैं और मेरी पत्नी आलिया कई साल पहले ही अलग हो चुके थे और हमारा तलाक भी हो गया था, हालांकि हम अपने बच्चों की खातिर एक साथ थे। वहीं, आगे उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के संबंध में सवाल किया है। उन्होंने लिखा कि क्या मुझे कोई बताएगा कि मेरे बच्चे बीते 45 दिनों से स्कूल क्यों नहीं जा रहे हैं।  मुझे स्कूल से लगातार लेटर आ रहे हैं कि आपके बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं।’ 

 

विज्ञापन
Kangana Ranaut shares her happiness after Nawazuddin breaks silence over fight with her ex wife Aaliya
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

नवाज के बयान के बाद अब बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने अभिनेता नवाजुद्दीन का समर्थन किया है। उन्होंने को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘बहुत जरूरी था यह सब नवाजुद्दीन सर।  खामोशी हमेशा हमें शांति नहीं देती। मुझे खुशी है कि आपने अपने पक्ष में यह बयान जारी किया है।" आपके कई फैंस और शुभचिंतक हैं, जो कहानी के आपके पक्ष को जानना चाहते हैं।’

TJMM: रिलीज से पहले ही 'तू झूठी मैं मक्कार' ने की करोड़ों की कमाई? फैंस पर चला रणबीर-श्रद्धा का जादू

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed