बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कंगना अपनी फिल्मों के अलावा बेबाक बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। यही नहीं, कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस संग साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की है।
Kangana Ranaut: कंगना की ड्रेस देखकर प्रिंसिपल ने की थी भविष्यवाणी, तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने कुछ दिनों पहले ही ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग पूरी की है, जिसकी कुछ झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की थी। कंगना ने राघव लॉरेंस की तारीफ में एक नोट भी लिखा था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब एक बार फिर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

कंगना ने अपनी स्टोरी में तस्वीरें साझा करते हुए अपने कॉलेज की प्रिंसिपल मैम की तारीफ भी की। गौरतलब है कि कंगना की यह तस्वीरें उनके कॉलेज के दिनों की है। एक तस्वीर में वह खेत में बैठी हुईं नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने बेहद भावुक नोट भी लिखा। इन तस्वीरों की श्रृंखला में उन्होंने अपने हॉस्टल के पहले दिन की फोटो शेयर की और बताया कि उनकी प्रिंसिपल मैम मिस सचदेवा ने उन्हें ड्रेस के कारण नोटिस किया और अपने पास बुलाया। उनकी प्रिंसिपल ने कंगना से पूछा, ‘तुम कहां से हो?’ कंगना ने शर्माते हुए कहा कि वह हिमाचल प्रदेश से हैं।

आगे की स्टोरी में कंगना ने बताया कि इसके बाद प्रिंसिपल मैम ने कंगना से पूछा कि यह ड्रेस उन्होंने कहां से ली है तो कंगना ने बताया कि यह ड्रेस उन्होंने ही डिजाइन की है और गांव के एक दर्जी से सिलवाई है। उनकी इस बात पर प्रिंसिपल मैम ने स्माइल किया और कंगना को हग करते हुए कहा, ‘तुम एक दिन मूवी स्टार बनोगी।’

आगे की तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने बताया कि जब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में आईं तो प्रिंसिपल मैम ने उन्हें कॉलेज की तरफ से सम्मानित किया। इसपर कंगना ने लिखा, ‘मुझे पता है कि उस वक्त वहां बहुत से लोग थे जो काफी खुश थे, लेकिन मेरी प्रिंसिपल मैम उस वक्त मुझपर सबसे ज्यादा गर्व महसूस कर रही थी।’ अपनी स्टोरी की आखिरी तस्वीर में कंगना ने बताया कि जब भी उनकी प्रिंसिपल मैम उन से मिलने मुंबई आती थीं तो उनके माथे पर जरूर किस करती थीं। कंगना ने आगे अपनी प्रिंसिपल मैम को खुद के लिए ब्लेसिंग बताया।