सब्सक्राइब करें

‘थलाइवी’ के ट्रेलर से पहले तस्वीरों में दिखा कंगना का काया परिवर्तन, इन तस्वीरों को देख चौंक जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 22 Mar 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut shows her dramatic body transformation For Thalaivi
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थलाइवी' के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर बीते साल लगातार सुर्खियां बनाती रहीं कंगना रणौत के लिए अब अपने काम का करिश्मा दिखाने की बारी है। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' का ट्रेलर कंगना के जन्मदिवस के मौके पर चेन्नई और मुंबई में लॉन्च होने की जानकारी आपको हम पहले ही दे चुके हैं, आज आपको दिखातें हैं इस ट्रेलर की कुछ खास तस्वीरें।

Trending Videos
Kangana Ranaut shows her dramatic body transformation For Thalaivi
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन तस्वीरों में कंगना रणौत ने जयललिता के तीन अलग-अलग रूप धरे हैं। जयललिता ने राजनीति में धमाल मचाने से पहले सिनेमा में लंबे समय तक कमाल दिखाया और इन तस्वीरों में उनके इन दोनों दौर की झांकी दिख रही है। इन तस्वीरों में कंगना ने जयललिता का हर रूप धरने को लेकर जो मेहनत की है, वह देखने लायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shows her dramatic body transformation For Thalaivi
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

अपनी इन तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर करने के साथ ही कंगना रणौत ने लिखा, "अपनी खुशी का इजहार कर रही हूं कि कुछ ही वक्त में जयललिता की महान गाथा सबके सामने होगी । थलाइवी के इस किरदार के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर कुछ महीनों में उसी वजन को घटाना सबसे बड़ी चुनौती रही।"

Kangana Ranaut shows her dramatic body transformation For Thalaivi
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

एक तस्वीरों में जहां एक तरफ जयललिता के शुरुआती दिनों में अभिनेत्री बनने की चुलबुलाहट दिख रही हैं तो दूसरी तस्वीरों में वह भरतनाट्यम की खूबसूरत मुद्राएं लिए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक सफल अभिनेत्री की खुशी है तो वहीं एक और तस्वीर में वह राजनीति में डंका बजाने वाली तमिलनाडु की दिग्गज नेता के तौर पर दिख रही हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut shows her dramatic body transformation For Thalaivi
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

फिल्म ‘थलाइवी’ अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ जयललिता के 30 साल के नायाब सफर की कहानी हैं जो उनके जिंदगी के संघर्ष और सफलता के इतिहास को दर्शाएगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोज रिलीज कर रहा है। इस फिल्म का सीधा मुकाबला 23 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर यशराज फिल्म्स की ‘बंटी और बबली 2’ से होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed