फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मणिकर्णिका' के डायरेक्टर के आरोपों पर कंगना की बहन ने संभाला मोर्चा, बोलीं-लातों के भूत...

Thu, 31 Jan 2019 09:17 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 31 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli chandel reply to manikarnika director krish
manikarnika krish

'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना रनौत विवादों में घिर चुकी हैं। बीते दिनों फिल्म के को-डायरेक्टर ने यह कह कर सनसनी फैला दी कि कंगना ने फिल्म को हाईजैक कर लिया। इसके बाद इस फिल्म की एक्ट्रेस मिष्ठी चक्रवती ने कंगना पर हल्ला बोलते हुए अपने रोल को फिल्म से काटने का आरोप लगाया। इन सभी आरोपों पर कंगना का कोई बयान नहीं आया है हालांकि उनकी बहन रंगोली चंदेल ने इस मामले पर मोर्चा संभाल रखा है। 

kangana ranaut sister rangoli chandel reply to manikarnika director krish
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

'मणिकर्णिका' को खुद का बेबी बताने पर रंगोली चंदेल ने क्रिश को जवाब देते हुए एक बाद एक कई ट्वीट किए। रंगोली ने फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद के साथ मैसेज पर हुई बातचीत को भी शेयर किया है। एक इंटरव्यू में रंगोली ने कहा- 'ठीक है चलो मान लिया कि आपने पूरी फिल्म का डायरेक्शन किया है। अब आप कृपया चुप हो जाइए। अभी भी कंगना ही फिल्म का लीड फेस है। उन्हें फिल्म की सक्सेस एन्जॉय करने दीजिए और उन्हें अकेला छोड़ दीजिए। हमने आपकी बात पर भरोसा कर लिया है।'

देखें ट्वीट...
 



 

kangana ranaut sister rangoli chandel reply to manikarnika director krish
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कृष यह सही है कि आपने मणिकर्णिका को उसी तरह पूरा किया जैसे आपने एनटीआर को किया है, और वह बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई है, लेकिन आपने जो भी किया था वह इतना बुरा था कि आपको फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया। हम सब बहुत विनम्र बने हुए थे लेकिन लगता है लातों के भूत बातों से नहीं मानते।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli chandel reply to manikarnika director krish
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

रंगोली ने एक और ट्वीट में लिखा, 'क्या मौकापरस्ती है। इस इंडस्ट्री पर मुझे हंसी आती है। कंगना की महानता देखिए वह सबके खिलाफ गईं और उसके क्रेडिट के लिए लड़ीं। कृष अपनी तरफ देखो और कंगना को देखो, इसलिए आज जहां वह है, वहां तुम कभी पहुंच भी नहीं सकते। उसने कभी किसी की कॉल नहीं ली। कंगना ने उन्हें को-डायरेक्टर का क्रेडिट दिया इसलिए वे चाहती थीं कि वो फाइनल कट देख ले, लेकिन वे कभी नहीं आए, अब फिल्म हिट हो गई है तो वह इस तरह मौका परस्त बनकर आए हैं।'

देखें ट्वीट...
 




 

विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli chandel reply to manikarnika director krish
manikarnika krish

एक इंटरव्यू में क्रिश ने बताया था कि कंगना ने 'मणिकर्णिका' को सोने से चांदी में बदल दिया। क्रिश ने कहा, 'फिल्म 70 फीसदी मेरी है। मैंने रिलीज होने तक चुप्पी साधे रखी। मणिकर्णिका' के सह-निर्देशक क्रिश ने कंगना रनौत द्वारा 70 फीसदी फिल्म का निर्देशन करने के दावे पर कहा, यह बकवास है। क्रिश का कहना था कि वे कंगना के साथ फिर कभी काम नहीं करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed