फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को मिली बिग बजट फिल्म, कन्नड़ सिनेमा में करने जा रहीं डेब्यू

Thu, 31 Jan 2019 08:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 31 Jan 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
rajkumar rao girlfriend patralekha debut in kannad film with golden ganesh
patralekha
हिंदी सिनेमा में 'न्यूटन' के नाम से मशहूर हो चुके एक्टर राजकुमार राव की करीबी दोस्त पत्रलेखा को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मौका मिला है। कन्नड़ फिल्म KGF को हिंदी भाषी राज्यों में मिली जबर्दस्त कामयाबी के बाद अब सैंडलवुड के नाम से चर्चित कन्नड़ सिनेमा ने हिंदी के दमदार कलाकारों को अपनी फिल्मों में शामिल करना शुरू कर दिया है।
rajkumar rao girlfriend patralekha debut in kannad film with golden ganesh
rajkumar rao and patralekha
ऐसी ही एक फिल्म अप्रैल में लंदन में स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में शुरू होने जा रही है । इसमें पत्रलेखा को लीड रोल के लिए साइन कर लिया गया है। पत्रलेखा के अपोजिट इस फिल्म में कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार गोल्डन गणेश होंगे।
rajkumar rao girlfriend patralekha debut in kannad film with golden ganesh
patralekha
5 साल पहले निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स से बड़े परदे पर डेब्यू करने वाली 28 साल की पत्रलेखा फिल्में साइन करने के मामले में बहुत चूजी रही हैं। वह कहती हैं, 'टेलीविजन पर शोहरत कमा चुके निर्देशक दंपति राज और दामिनी की इस फिल्म की कहानी मुझे बहुत पसंद आई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar rao girlfriend patralekha debut in kannad film with golden ganesh
patralekha
'अपने रोल के बारे में तो मैं अभी ज्यादा नहीं बता सकती लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि ऐसा रोल करने की ख्वाहिश मुझे काफी अरसे से थी।' फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज करने की योजना है ।
विज्ञापन
rajkumar rao girlfriend patralekha debut in kannad film with golden ganesh
patralekha
खबरों की मानें तो पत्रलेखा की ये फिल्म एक एक्शन कॉमेडी होगी और इसमें पत्रलेखा भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार राव को अक्सर किसी ना किसी ईवेंट में साथ देखा जाता है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed