पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा की इस बात से चिढ़ीं कंगना रनौत की बहन, बोलीं- 'तुम जैसे बेरोजगार एक्ट्रेस...'

Sun, 12 May 2019 06:19 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli slammed richa chadha on social media
kangana ranaut
कंगना रनौत अपनी फिल्मों के अलावा बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी बड़े-बड़े एक्टर्स से भिड़ने में डरती नहीं हैं । पिछले दिनों वो रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर और ऋतिक रोशन को निशाना बना चुकी हैं । हाल ही में रंगोली ने ऋचा चड्ढा को सोशल मीडिया पर आड़े हाथों ले लिया । 

 
kangana ranaut sister rangoli slammed richa chadha on social media
richa chaddha
दरअसल, ऋचा ने कंगना को लेकर कहा था, 'मैं सरेआम शाब्दिक लड़ाई करने में भरोसा नहीं करती हूं। अगर मुझे किसी इंसान से कोई शिकायत है तो मैं उससे डायरेक्ट बात करूंगी।' इसके बाद रंगोली ने ऋचा की इस खबर के लिंक को शेयर करते हुए उनको बेरोजगार एक्ट्रेस बताया है । 



 
kangana ranaut sister rangoli slammed richa chadha on social media
kangana rangoli
रंगोली ने ट्विटर अकाउंट पर कई सारे ट्वीट किए । रंगोली कहती हैं, ‘मैंने सुना है कि ऋचा चड्ढा जैसे कई सारे लोगों को कंगना के खुलकर बात करने से परेशानी है। इनके अनुसार ये पब्लिकली बात करने से बचेंगे। मेरा सवाल है कि क्या आपके पास और कोई च्वाइस है ? क्या आप अपने दम पर काम करते हैं ?'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli slammed richa chadha on social media
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
'अगर बॉलीवुड के शक्तिशाली लोग इन्हें ब्लैकलिस्ट कर दें तो क्या ये काम कर पाएंगे ? क्या ये खुद कंटेट जनरेट कर सकते हैं और अपना गुजारा कर सकते हैं ? क्या ये अपने विरोधियों का सामना करने के साथ-साथ बदलाव ला सकते हैं ?जो नई लड़कियां कंगना रनौत को पसंद करती हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि पहले आप अपने आपको बनाइए और फिर लड़ाई लड़ने की सोचिए।' 






 
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli slammed richa chadha on social media
kangana ranaut, rangoli
'कई सारे हीरो इस रणभूमि में गिर पड़े और कंगना अपनी लड़ाई लड़ पाई क्योंकि उसने 14 सालों की मेहनत से अपने आपको तैयार किया है।' बता दें कि कंगना अब अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग कर रही हैं । इसके अलावा उनके पास फिल्म 'पंगा' भी है ।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed