अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारों को अपने निशाने पर लिए हुए हैं। कंगना रनौत की डिजिटल टीम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। कंगना वीडियोज और ट्वीट्स के जरिए गुटबाजी और नेपोटिज्म पर सवाल पूछ रही हैं। एक बार फिर से वो सितारों पर भड़कती दिखीं।
अब कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित इन सितारों पर साधा निधाना, आलिया भट्ट से जुड़ा है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में आलिया बेहद क्यूट दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर पर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, बिपाशा बासु सहित अन्य सितारों ने लाइक और कमेंट किया है। आलिया की तस्वीर पर सितारों के कमेंट देखकर कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट किया है।
एक यूजर ने कंगना की टीम को टैग करते हुए सितारों के लाइक करने वाले स्क्रीनशॉट साझा किए। जिसके बाद कंगना की डिजिटल टीम ने लिखा, 'यह है पूरा खेल। इनमें से एक ने भी सुशांत के लिए न्याय नहीं मांगा है और आज एक बेवकूफ के फोटो पर सारी इंडस्ट्री उतर आई है, तालियां बजाती हुई। वाह रे इडंस्ट्री।'
Yeh hai game of perception, inmein se ek ne bhi Shushant keliye justice nahin manga hai, aur aaj ek dumb bimbo ke photo pe sari industry utar aayi hai taaliyaan bajati hue, wah re industry 👏👏 https://t.co/3LJhfDHO7Q
एक अन्य ट्वीट में कंगना की टीम ने लिखा, 'कितना मामूली है आउटसाइडर का खून यहां, आलिया भट्ट की फोटो पे सुशांत की हत्या से ज्यादा रिएक्शन आता है। वाह रे इंडस्ट्री वाह।'
कितना मामूली है outsider का खून यहाँ इस इंडस्ट्री में की आलिया भट्ट की फ़ोटो पे सुशांत की हत्या से ज़्यादा reaction आता है, वाह रे इंडस्ट्री वाह !!!
गौरतलब है कि कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच भी इन दिनों ट्विटर वॉर छिड़ा हुआ है। आए दिन दोनों के बीच तकरार हो रही है। एक तरफ कंगना जमकर तापसी पर निशाना साध रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ तापसी भी पलटवार कर रही हैं। हाल ही में तापसी ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कंगना की पोल खोलने की कोशिश की लेकिन इसके बाद कंगना की टीम ने पूरा वीडियो ढूंढ कर तापसी को बी ग्रेड इंसान बता दिया।