फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरहिट फिल्में देने के बाद शादी कर सऊदी अरब चली गई थीं कुमकुम, यहां देखिए उनकी कुछ UNSEEN तस्वीरें

Tue, 28 Jul 2020 04:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Jul 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Kumkum Dies: Hindi cinema yesteryear actress Kumkum Unseen Pictures
कुमकुम - फोटो : ट्विटर

मिस्टर एक्स इन बॉम्बे, मदर इंडिया, सन ऑफ इंडिया, कोहिनूर, उजाला, नया दौर समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री कुमकुम का निधन हो गया है। वह 86 साल की थीं। 'कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर' गाना कुमकुम पर ही फिल्माया गया था। चलिए आपको दिखाते हैं कुमकुम की अनदेखी तस्वीरें...

Kumkum Dies: Hindi cinema yesteryear actress Kumkum Unseen Pictures
कुमकुम - फोटो : ट्विटर

कुमकुम एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना थीं और उन्होंने अपनी फिल्मों में कई शास्त्रीय डांस किए थे। फिल्म कोहिनूर का खूबसूरत शास्त्रीय गीत "मधुबन में राधिका नाचे रे" में कुमकुम ने अपने डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

Kumkum Dies: Hindi cinema yesteryear actress Kumkum Unseen Pictures
कुमकुम - फोटो : ट्विटर

शादी के पहले तक कुमकुम ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया लेकिन शादी के बाद वह अभिनय छोड़ सऊदी अरब चली गईं। कई सालों बाद वह वहां से लौटी और मुंबई में रहने लगीं। वो एक नवाब परिवार से भी ताल्लुक रखती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumkum Dies: Hindi cinema yesteryear actress Kumkum Unseen Pictures
कुमकुम - फोटो : ट्विटर

कुमकुम ने पहली भोजपुरी फिल्म "गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो" (1963) में भी अभिनय किया था। दरअसल कुमकुम, गुरुदत्त की खोज मानी जाती हैं। गुरुदत्त ने अपनी फिल्म आर पार (1954) के गाने "कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर" का फिल्मांकन कुमकुम पर किया था। बाद में गुरु दत्त ने अपनी फिल्म प्यासा में भी उन्हें छोटा सा किरदार दिया।

विज्ञापन
Kumkum Dies: Hindi cinema yesteryear actress Kumkum Unseen Pictures
कुमकुम - फोटो : ट्विटर

अपने फिल्मी करियर में करीब 115 फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वालीं कुमकुम के जाने का दुख उनके फैंस के साथ ही साथ सितारे भी मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे कुमकुम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed