फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि को लेकर डबल मीनिंग पोस्टर साझा करना ईरॉस नाउ को पड़ा भारी, कंगना ने ट्वीट कर OTT प्लेटफॉर्म को बताया 'पोर्न हब'

Thu, 22 Oct 2020 06:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 22 Oct 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Eros Now Says All OTT Platforms Is Porn Hub
ईरॉस नाउ विवाद - फोटो : Twitter-@TeamKangana

ईरॉस नाउ ने नवरात्रि और गरबा को लेकर किए गए एक अश्लील ट्वीट पर भले माफी मांग ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर कंपनी को लगातार गालियां सुनने को मिल रही हैं। कंपनी ने अपने ऑफीशियल ट्विटर से वह तस्वीर भी हटा ली है, जिसके चलते वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई। अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्वीट के जरिए इसपर निशाना साधा है।



Kangana Ranaut Slams Eros Now Says All OTT Platforms Is Porn Hub
Kangana Ranaut - फोटो : PTI

कंगना ने सभी  OTT प्लेटफॉर्म को पोर्न हब करार दे दिया है। कंगना ने लिखा है- हमें समाज के देखने लायक सिनेमा को सुरक्षित रखना है। व्यक्तिगत देखने के लिए सेक्सुअलाइज कंटेंट की तुलना में दर्शकों के बड़े हिस्से को रोमांचित करना ज्यादा कठिन है। कलाकारों का डिजिटलीकरण बड़े संकट से जूझ रहा है। सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक पोर्न हब के अलावा कुछ और नहीं बचे हैं। शर्म की बात है।
 

Kangana Ranaut Slams Eros Now Says All OTT Platforms Is Porn Hub
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट कर हिंदू धर्म की आस्था को चोट पहुंचाने वाले इस कृत पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा- इतना ही नहीं इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का कंटेंट भी सेक्सुअल डिजायर को बढ़ावा देता है। यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की गलती नहीं है। जब आप हेडफोन लगाकर पर्सनल स्पेस में ये चीजें देखते हैं, क्योंकि आपको तुरंत संतुष्टि चाहिए। लेकिन यह तब महत्वपूर्ण है जब पूरे परिवार, बच्चों, पड़ोसियों के साथ फिल्में देखते हैं, तब यह कम्युनिटी एक्सपीरियंस होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Eros Now Says All OTT Platforms Is Porn Hub
कंगना रनौत - फोटो : PTI
कंगना ने आगे कहा- जब हम जानते हैं कि कोई देख रहा है। हम वह बनना चाहते हैं जो हम चाहते हैं। हम कॉन्शियस चॉइस बनाते हैं। दिमाग और भावनाओं पर सेंसरशिप बहुत महत्वपूर्ण हैं। दरअसल इरॉस नाउ ने नवरात्रि को लेकर एक असभ्य ट्वीट कर दिया, जिसमें एक युवती की अर्धनग्न तस्वीर के साथ सवाल पूछा गया, ‘क्या आप मेरी नवरात्रि में अपनी रात्रि शामिल करना चाहेंगे।’ बस इसी के बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया।
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Eros Now Says All OTT Platforms Is Porn Hub
ईरॉस नाउ - फोटो : Eros Now

सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट ईरॉस नाउ’ ट्रेंड कर रहा है। लोग ईरॉस नाउ के पुराने वे ट्वीट्स भी तलाश लाएं हैं जिनमें उसके सोशल मीडिया पर ईद जैसे त्योहारों की बधाई दी गई है। इन बधाई संदेशों की नए संदेश से तुलना भी हो रही है। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद ईरॉस नाउ ने अपना नवरात्रि संदेश वाला ट्वीट गुरुवार की सुबह डिलीट कर दिया और साथ ही एक माफीनामा भी अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। इस माफीनामे में कहा गया कि सोशल मीडिया पर किए गए उनके पोस्ट का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। लेकिन, इसके बावजूद ईरॉस नाउ को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed