सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन को मिल रहे अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर कंगना का तंज, बोलीं- 'रिहाना एक अश्लील गायिका हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 07 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Global Support On Farmers Protest Call Rihanna Porn singer
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड में चल रही उठा- पटक पर अभिनेत्री कंगना रणौत मुखर होकर अपनी बात रख रही हैं। बीते दिनों पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद से ही लगातार कई और हॉलीवुड सितारों से प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर सामने आई। कंगना ने रिहाना की खूब आलोचना की। कंगना यहां भी नहीं रुकीं, वो लगातार इस मामले पर रिहाना को घेरते हुए उनके ऊपर कई आरोप लगा रही है।

Trending Videos
Kangana Ranaut Slams Global Support On Farmers Protest Call Rihanna Porn singer
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत ने हाल ही में एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान रिहाना पर युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। साथ ही साथ कंगना ने रिहाना के लिए कहा है कि वो कोई वास्तविक कलाकार हैं ही नहीं। ना तो उनकी आवाज अच्छी है और ना ही उन्हें गाना आता है। इस इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा, 'रिहाना एक अश्लील गायिका हैं। वह न ही कोई मोजार्ट है और न ही उन्हें कोई शास्त्रीय ज्ञान है। उसकी कोई खास आवाज भी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Global Support On Farmers Protest Call Rihanna Porn singer
रिहाना-कंगना रणौत - फोटो : Instagram

आगे कंगना कहती हैं, 'अगर 10 प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायक एक साथ बैठेंगे, तो वह कहेंगे कि वह नहीं जानतीं कि गाना कैसे गाया जाता है। अमेरिकी संस्कृति में, किम कार्दिशियन जैसे अज्ञात करियर वाले लोग उनके आइकॉन होते हैं। कोई नहीं जानता कि वह क्या करते हैं। यह पूंजीवाद का एक रैकेट है जो युवाओं को भ्रमित कर रहा है। रिहाना कोई वास्तविक कलाकार नहीं है, वह एक अश्लील गायिका है। जब आपके पास प्रतिभा है, तो आपको कुछ और करने की जरूरत नहीं है।'

Kangana Ranaut Slams Global Support On Farmers Protest Call Rihanna Porn singer
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

वैसे तो कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोगों के ऊपर निशाना साधती हैं। वो अपनी हर बात को बेबाकी से रखती हैं इसके बाद उन्हें इस बात की भी फिक्र नहीं कि वो ट्रोल हो जाएं। हाल ही में कंगना ने अपने बारे में कुछ राज भी सोशल मीडिया पर खोले थे। उन्होंने बताया कि कई सारे ब्रांड्स ने उनके साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Global Support On Farmers Protest Call Rihanna Porn singer
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं खुद की बड़ाई नहीं करना चाहती। मैं गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रचार नहीं करती। आइटम सॉन्ग नहीं करती। बड़े हीरो की फिल्म में नहीं हूं। अब मेरे ब्रांड्स ने कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया है। आज मैं जो भी कमाती हूं। मैं दे देती हूं, इसके बदले में मुझे बहुत कुछ मिला है। मैं समझ नहीं पा रही कि लोगों को कैसे प्रेरित करूं कि वह भी दान करें।'

पढ़ें: 19 साल छोटी मान्यता पर दिल हार बैठे थे संजय दत्त, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed