फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, पांच खबरें

Tue, 15 Dec 2020 12:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 15 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut slams Hrithik Roshan and Diljit Dosanjh angry People Targeting Farmers entertainment news
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : twitter@KanganaTeam, instagram/diljitdosanjh

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के इंटरनेट पर स्टॉक करने के मामले को मुंबई पुलिस ने क्राइम ब्रांड के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) को ट्रांसफर कर दिया है। अभिनेता ने साल 2016 में मुंबई पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2016 में कथित तौर पर इंटरनेट के जरिए उनपर नजर रखी गई थी। मामला ट्रांसफर करने की जानकारी मुंबई पुलिस ने खुद दी है। 








ऋतिक रोशन के इस केस को CIU को ट्रांसफर करने पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- कब तक रोएगा
 

Kangana Ranaut slams Hrithik Roshan and Diljit Dosanjh angry People Targeting Farmers entertainment news
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी दुनिया को छोड़ इस्लाम के रास्ते पर चलने वाले पूर्व अभिनेत्री सना खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर लिया था। इन दिनों ये कपल कश्मीर की हसीन वादियों में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है। सना आए दिन वहां से अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देख कुछ लोगों ने सना और अनस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 

पति के साथ सना खान की तस्वीर देख भड़के कट्टरपंथी, शैतान से कर डाली अनस मुफ्ती की तुलना


 

Kangana Ranaut slams Hrithik Roshan and Diljit Dosanjh angry People Targeting Farmers entertainment news
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani

सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में फंसीं कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी को बीते दिनों कर्नाटक हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वह करीब तीन महीने तक जेल में बंद रही थीं। जेल में वह बीमार हो गई थीं और इसी के चलते उनके वकील ने हाई कोर्ट से जमानत का आग्रह किया था। अब संजना को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि संजना गलरानी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।

ड्रग रैकेट में फंसीं संजना गलरानी का जबरन कराया गया था धर्म परिवर्तन, थाने में दर्ज हुई शिकायत

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut slams Hrithik Roshan and Diljit Dosanjh angry People Targeting Farmers entertainment news
Hamza Ali Abbasi - फोटो : फाइल

किसान आंदोलन को लेकर पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी को ट्वीट करना महंगा पड़ गया। भारतीय यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब लताड़ लगाई। लोगों ने उनसे पूछा कि बलूचिस्तान में आंदोलन कर रहे छात्रों पर वह खामोश क्यों हैं? वहीं पाकिस्तान के यूजर्स ने भी हमजा अली को वहां के किसानों की हालत याद दिलाई।

किसान आंदोलन पर ट्वीट कर ट्रोल हुए पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली, भारतीयों के साथ पाकिस्तानियों ने भी लगाई फटकार


 

विज्ञापन
Kangana Ranaut slams Hrithik Roshan and Diljit Dosanjh angry People Targeting Farmers entertainment news
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन का लगातार समर्थन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी इसी पर अभिनेत्री कंगना रणौत से तीखी बहस हो गई थी। उसके बाद दिलजीत हर तरफ छा गए थे। अब एक बार फिर दिलजीत ने उन लोगों को फटकार लगाई है जो किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर गलत बातें फैला रहे हैं।

'पिज्जा लंगर' पर ट्रोल कर लोगों को दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब, बोले- 'जब किसान जहर खा रहा था तब...'


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed