मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों हार्ट अटैक का शिकार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज जारी है। रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा लगातार उनके फैंस को सोशल मीडिया के जरिए उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दे रही हैं। अब लिजेल ने रेमो का खास वीडियो साझा करते हुए उनकी सेहत के बारे में बताया है।
हार्ट अटैक के बाद रेमो डिसूजा की तबीयत में आया सुधार, कोरियोग्राफर ने अस्पताल में किया शानदार डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिजेल डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके पति रेमो डिसूजा की जबसे तबीयत खराब हुई है तबसे वह उनकी तबीयत के बारे में फैंस को बताती रहती हैं। लिजेल डिसूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेमो का अस्पताल से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कोरियोग्राफर के फैंस के चेहरे पर खुशी दिखने लगेगी।
दरअसल लिजेल डिसूजा ने जो वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है उसमें रेमो डिसूजा डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में केवल रेमो के पैर नजर आ रहे हैं, लेकिन वह अपने पैरों से शानदार डांस स्टेप कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए लिजेल डिसूजा ने रेमो के फैंस का शुक्रिया अदा भी किया है, जो उनकी सलामती की हुआ मांग रहे थे।
लिजेल डिसूजा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पैरों से नाचना एक अलग बात है और दिल से नाचना दूसरी बात है। रेमो डिसूजा... शुक्रिया आप सभी का आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए।' हार्ड अटैक के बाद रेमो डिसूजा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते 11 दिसंबर को रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया था। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। रेमो डिसूजा काफी शानदार कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए हैं।
पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में आते ही 'बूढ़े' हुए वरुण धवन, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें