बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रणौत का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह कई बार वह विवादों में घिर चुकी हैं। वह किसी के भी खिलाफ बोलने से नहीं डरती हैं। शिवसेना नेता से बहसबाजी हो या फिर पत्रकार को निशाने पर लेना, कंगना खुलकर अपनी बात रखती हैं। कुछ साल पहले कंगना रणौत को केंद्र सरकार की तरफ से वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई। उस वक्त सरकार के इस फैसले पर विपक्ष के कई नेताओं ने सवाल उठाए थे। वहीं अब वरिष्ठ राजनेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना का नाम लिए बिना उनकी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है।
Kangna Ranaut: सुब्रमण्यम स्वामी ने किया कंगना की वाई-प्लस सुरक्षा पर सवाल? कंट्रोवर्सी क्वीन ने दिया यह जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर सवाल उठाया कि एसपीजी द्वारा बॉलीवुड सितारों की गतिविधियों पर नजर क्यों रखी जा रही है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लिखा, 'एसपीजी को पता है और उसने उसकी गतिविधियों का रजिस्टर भी बना रखा है। मुझे हैरानी इस बात को लेकर हो रही है कि क्या एसपीजी के पास बॉलीवुड सितारों पर नजर रखने के अलावा कोई और जरूरी काम नहीं हैं। जबकि उनके मामले में पहले से हाई सिक्योरिटी दे रखी है।
The SPG knows, and has kept a register of her movements. I wonder why since it is no business of SPG to track Bollywood stars. In her case, on a special dispensation she has a high level of security provided.
वहीं कंगना रणौत ने उनके पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, 'मैं सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं हूं सर, मैं एक बहुत मुखर और चिंतित नागरिक भी हूं, मैं महाराष्ट्र में राजनीतिक द्वेष का निशाना बनी, मेरे खर्च पर राष्ट्रवादी यहां सरकार बना सकते हैं। मैंने टुकड़े गैंग के बारे में भी बात की और खालिस्तानी समूहों की कड़ी निंदा की।'
I am not just a Bollywood star sir, I am also a very vocal and concerned citizen, I was the target of political malice in Maharashtra, at my expense nationalists could make a government here.
I also spoke about tukde gang and strongly condemned Khalistani groups.
I am also a… https://t.co/CXbcQPNysb
वहीं कंगना रणौत ने उनके पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, 'मैं सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं हूं सर, मैं एक बहुत मुखर और चिंतित नागरिक भी हूं, मैं महाराष्ट्र में राजनीतिक द्वेष का निशाना बनी, मेरे खर्च पर राष्ट्रवादी यहां सरकार बना सकते हैं। मैंने टुकड़े गैंग के बारे में भी बात की और खालिस्तानी समूहों की कड़ी निंदा की।'
कंगना ने आगे सवाल करते हुए कहा, 'मैं एक फिल्म निर्माता, लेखक और निर्माता भी हूं और मेरे अगले प्रोडक्शन इमरजेंसी में ऑपरेशन ब्लू स्टार शामिल है। मेरे जीवन के लिए स्पष्ट खतरा है इसलिए मैंने सुरक्षा का अनुरोध किया है। क्या इसमें कुछ गड़बड़ है सर?' तो वहीं, कंगना के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'फिल्मों में काम करने से आप स्टार नहीं बन जाते। आप असफल हैं, आपकी 80% फिल्में या तो फ्लॉप रहीं या ज्यादा से ज्यादा औसत रहीं। आम जनता में केवल वही लोग हैं जिन्हें आपकी आने वाली फिल्म के लिए सुरक्षा की जरूरत है और वैसे एसपीजी क्यों? आप निजी गार्ड क्यों नहीं रख सकते?'
यह भी पढ़ें: वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई के 13 साल हुए पूरे, अजय देवगन ने खास अंदाज में मनाया जश्न