{"_id":"5c580adabdec22073e1b5402","slug":"kangana-ranaut-speaks-over-maninkarnika-director-krish-and-sonu-sood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर कंगना ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, सोनू सूद और डायरेक्टर क्रिश भी लपेटे में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर कंगना ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, सोनू सूद और डायरेक्टर क्रिश भी लपेटे में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'मणिकर्णिका' को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन इस पर होने वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश और कंगना रनौत के बीच वॉर लगातार जारी है। दोनों एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। बीते दिनों कंगना ने क्रिश को जवाब देते हुए कहा था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। इसके बाद कंगना ने अब बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
2 of 6
kangana ranaut
मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा, 'जब मैं शूट करने जा रही थी तो बहुत से लोगों ने मुझे रोकने की कोशिश की थी। मुझे ब्लेम किया जा रहा था। बॉलीवुड का गैंग मुझे बर्बाद कर देना चाहता है। कई लोगों ने मेरे और मेरी फिल्म के खिलाफ केस किया, लेकिन मैं आगे बड़ी और बहुत बड़ा रिस्क लिया। मणिकर्णिका को रीवाइव करना मुश्किल था। सिर्फ 50 फीसदी चांस ही थे कि इसको बनाया जाए, लेकिन फिल्म बन गई यह अच्छी बात है।'
3 of 6
Kangana Ranaut
- फोटो : news18
क्रिश और सोनू सूद को लेकर कंगना ने कहा, 'मैं खुलकर बोलती हूं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग बाते कर रहे हैं। मीडिया ट्रायल हो रहा है। यह सब मत करो, आप मुझसे सीधे आकर बात करो। पहले उन्हें लग रहा था कि फिल्म नहीं बन पाएगी, लेकिन अब बन गई है तो कह रहे हैं कि मेरी फिल्म है। फिल्म से सोनू सूद का कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है तो उन्हें फिल्म की बात नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kangana ranaut
- फोटो : instagram
परफेक्शन को लेकर कंगना ने कहा कि, मैं नहीं सोचती कि मैं मास्टर हूं या परफेक्ट हूं। लेकिन कुछ करती हूं तो अच्छा ही करती हूं। अगर गले में कफ नहीं हो तो अच्छी स्पीकर भी हूं। पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे। फिल्में नहीं चली और मणिकर्णिका को लेकर लोगों को बहुत परेशानी थी। शूटिंग करते वक्त इंजरी होने पर 18 स्टिच आए थे तब बहुत मुश्किल भरा समय था। सब लोग एक साथ अटैक कर रहे थे।'
विज्ञापन
5 of 6
manikarnika krish
'मणिकर्णिका' के को-डायरेक्टर क्रिश ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, 'फिल्म 70 फीसदी मेरी है। मैंने रिलीज होने तक चुप्पी साधे रखी। मुझे नहीं पता था कि कंगना निर्देशन कर रही हैं। सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे इसका पता चला। कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म को मेरे हाथ से लिए जाने के बाद मुझे बोलना चाहिए लेकिन मुझे लगा कि मणिकर्णिका फिल्म मेरे बच्चे की तरह है। रिलीज होने से पहले मैंने चुप रहना ही बेहतर समझा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।