फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' के लिए कंगना रणौत ने शुरू की डबिंग, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

Mon, 15 Jan 2024 10:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 15 Jan 2024 10:56 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut started dubbing for Emergency shares post says she will announce film release date soon
कंगना रणौत - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की तैयारी में वे कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। यह फिल्म देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राजनीतिक यात्रा पर आधारित है। अब वे अपनी आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी नवीनतम सोशल मीडिया पोस्ट में कंगना रणौत ने प्रशंसकों को डबिंग सत्र की एक झलक दी और उन्हें फिल्म की रिलीज के बारे में अपडेट दिया।

Kangana Ranaut started dubbing for Emergency shares post says she will announce film release date soon
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने एक प्यारी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में कंगना रणौत एक कुर्सी पर पैर मोड़कर बैठी हुई हैं और स्किप्ट की ओर देखते हुए डबिंग की तैयारी कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज इमरजेंसी फिल्म के लिए डबिंग शुरू होगी, रिलीज डेट की घोषणा जल्द होगी।'


ऋतिक रोशन ने विक्रांत स्टारर '12वीं फेल' की तारीफ की, बोले- मास्टरक्लास है विधु विनोद की फिल्म

Kangana Ranaut started dubbing for Emergency shares post says she will announce film release date soon
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म पहले नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, वहीं अब फिल्म का प्रीमियर 2024 में होगा। प्रशंसकों को इसकी जानकारी देते हुए कंगना ने लिखा, 'प्रिय दोस्तों, मुझे एक महत्वपूर्ण घोषणा करनी है, इमरजेंसी फिल्म मेरे पूरे जीवन की सीख और कमाई का चरम है। इमरजेंसी मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक व्यक्ति के रूप में मेरी योग्यता और चरित्र की परीक्षा है। हमारे टीजर और अन्य इकाइयों को सभी से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हम सभी को प्रोत्साहित किया। मेरा दिल खुशी से भरा है और मैं जहां भी जाती हूं, लोग मुझसे इमरजेंसी की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं।'
HanuMan Box Office: 'हनुमान' ने दिखाई अपनी शक्ति! इतवार को हिंदी पट्टी में तेजा सज्जा की फिल्म ने किया करिश्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut started dubbing for Emergency shares post says she will announce film release date soon
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने फिल्म के टीजर को मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी साझा किया कि टीम ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा था, 'हमने इमरजेंसी रिलीज की तारीख 24 नवंबर 2023 घोषित की है, लेकिन मेरी बैक-टू-बैक रिलीजिंग फिल्मों के कैलेंडर में सभी बदलावों और 2024 की आखिरी तिमाही के ओवर-पैक होने के कारण हमने इमरजेंसी को अगले साल 2024 में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी, कृपया हमारे साथ बने रहें, फिल्म के लिए आपकी प्रत्याशा, जिज्ञासा और उत्साह बहुत मायने रखता है।
Fighter Trailer: आज रिलीज होगा ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का ट्रेलर, देशभक्ति के जज्बे से भरी है फिल्म की कहानी

विज्ञापन
Kangana Ranaut started dubbing for Emergency shares post says she will announce film release date soon
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

'इमरजेंसी' में कंगना रणौत भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, दिवंगत सतीश कौशिक और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिलहाल दर्शकों को फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।
Sriram Raghvan: श्रीराम को दिलीप कुमार, बिग बी से ज्यादा देव आनंद पसंद, 10 सितारों की कहानी राघवन की जुबानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed