फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजस: 'धाकड़' के बाद अब अगले मिशन पर कंगना रणौत, वायुसेना की वर्दी में पहली बार आईं नजर

Sat, 21 Aug 2021 10:55 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 21 Aug 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut started the shooting of tejas first time seen in Indian Airforce uniform
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रही हैं और फैंस के साथ इसकी तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। अब हाल ही में कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा कर बताया है कि उन्होंने 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अब मैं अपने अगले मिशन पर..आज से हो रही है शुरूआत..दिल में जोश बढ़ रहा है और इसकी वजह मेरी शानदार टीम है'।



पहली बार वर्दी में नजर आईं कंगना

इस तस्वीर में कंगना वर्दी में नजर आ रही हैं और बेहद शानदार दिख रही हैं। बता दें कि कंगना इस फिल्म में भारतीय वायु सेना के पायलट के तौर पर दिखेंगी। कंगना ने इससे पहले कई तरह के किरदार निभाएं हैं लेकिन पहली बार वो वर्दी में नजर आ रही हैं। इस फिल्म की कहानी भारतीय वायु सेना के पायलटों को समर्पित हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Kangana ranaut started the shooting of tejas first time seen in Indian Airforce uniform
फिल्म तेजस से कंगना का पहला लुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म का निर्माण मशहूर निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। साथ ही सर्वेश मेवाड़ा इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। बता दें कि काफी वक्त पहले कंगना ने इसकी पहली झलक दिखाते हुए बताया था कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्म के नाम और पोस्टर से भी इस बात का पता चल गया है कि ये फिल्म ना सिर्फ वायु सेना के जांबाज पायलटों की कहानी है बल्कि भारत के इकलौते स्वदेशी एडवांस्ड लाइट कॉम्बैट एयरक्रॉफ्ट तेजस की भी कहानी है।

Kangana ranaut started the shooting of tejas first time seen in Indian Airforce uniform
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इससे पहले हाल ही में कंगना ने फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को लेकर भी कंगना काफी उत्साहित हैं। धाकड़ की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी जो फैंस को काफी पसंद आई थी। हालांकि उनकी बोल्ड तस्वीरों को लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut started the shooting of tejas first time seen in Indian Airforce uniform
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक तरफ जहां कंगना ने धाकड़ की शूटिंग पूरी की है और तेजस की शूटिंग शुरू की है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'थलाइवी' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। फैंस को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आया था और अब सभी इस फिल्म के रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Kangana ranaut started the shooting of tejas first time seen in Indian Airforce uniform
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही कंगना इमरजेंसी पर आधारित फिल्म की तैयारी भी कर रही हैं जिसमें वो देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने अपनी तैयारी की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं थीं। फैंस कंगना के इन सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed