फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर पर भड़कीं कगना रनौत, बोलीं- 'राष्ट्रवाद की दुकान चलानी है मगर...'

Mon, 17 Aug 2020 02:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 17 Aug 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut takes a dig at Karan Johar and Gunjan Saxena The Kargil Girl
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीते कई दिनों से नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म को लेकर बॉलीवुड पर हमला बोलती आई हैं। उनके निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां और स्टार किड्स रहते हैं। हाल ही में कंगना ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' की खूब आलोचना की। 

Kangana Ranaut takes a dig at Karan Johar and Gunjan Saxena The Kargil Girl
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media

कंगना रनौत ने करण जौहर पर तंज कसा है। वो लिखती हैं, 'हमें राष्ट्रवाद की दुकान चलानी है मगर देशभक्ति नहीं दिखानी है। पाकिस्तान से वॉर वाली फिल्म बहुत पैसा कमाती है, हम भी बनाएंगे मगर उसका विलेन भी हिंदुस्तानी है। अब थर्ड जेंडर भी आर्मी में आ गया है मगर करण जौहर तू कब समझेगा, एक सेनानी सिर्फ सेनानी है।'

Kangana Ranaut takes a dig at Karan Johar and Gunjan Saxena The Kargil Girl
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा है, 'गुंजन सक्सेना फिल्म में एक छोटे से पहलू पर गौर किया, जिसमें एक सैनिक के जीवन की बड़ी तस्वीर और सार गायब है। इस में गुंजन सक्सेना के विरोधियों को सही साबित किया गया है जो कहते हैं कि हम यहां भारत माता की रक्षा के लिए हैं, लेकिन आप यहां समान अवसर के लिए आई हैं। फिल्म यहीं जाकर खत्म भी होती है-  गुंजन जीत जाती हैं, लेकिन भारत नहीं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut takes a dig at Karan Johar and Gunjan Saxena The Kargil Girl
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल - फोटो : ट्विटर

विवादों में है फिल्म
'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' लगातार विवादों में है। फिल्म पर आरोप लग रहे हैं कि इसमें वायुसेना की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसे लेकर वायुसेना सेंसर बोर्ड से इसकी शिकायत भी कर चुकी है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut takes a dig at Karan Johar and Gunjan Saxena The Kargil Girl
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुंजन सक्सेना की सहयोगी ने लगाए आरोप
नमृता चंडी ने करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन और इसको लेखकों को दोषी ठहराया है। वह इस बात से सहमत हैं कि शुरुआत में, 'कोई कमरा या महिला शौचालय नहीं होने की परेशानियां हुई थीं पर किसी भी समय पर उन्होंने असहज महसूस नहीं किया था। उनके कुछ अधिकारी भाई कपड़े बदलने के दौरान बाहर रहकर पहरा देते थे।' 

फैंस के मैसेजेस से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, ब्लॉग लिखकर बताया हर एक को जवाब देना संभव नहीं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed