फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत का फूटा इंदिरा जयसिंह पर गुस्सा, कहा-'ऐसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी'

Thu, 23 Jan 2020 03:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 23 Jan 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: Kangana Ranaut on Nirbhaya Delhi Gang Rape indira jaising
kangana ranaut - फोटो : ani

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बेबाक बयान देने के लिए जानी जाती हैं। इस बार कंगना वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भड़क गई हैं और उन्होंने उन पर अपना गुस्सा निकाला। कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से दुष्कर्मी पैदा होते हैं। इन जैसी औरतों को उन दुष्कर्मियों के साथ जेल में रखना चाहिए।



Nirbhaya Case: Kangana Ranaut on Nirbhaya Delhi Gang Rape indira jaising
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

'पंगा' के प्रमोशन में जुटीं कंगना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 'उस लेडी को उन लड़कों के साथ चार दिन जेल में रखो। उनको रखना चाहिए। उसको जरूरत है। कैसी-कैसी औरतें होती हैं। जिनको बड़ी दया आती है।'

Nirbhaya Case: Kangana Ranaut on Nirbhaya Delhi Gang Rape indira jaising
kangana ranaut - फोटो : social media

कंगना यहीं नहीं रुकतीं वो आगे कहती हैं कि 'ऐसी ही औरतों की कोख से ऐसे दरिंदे निकलते हैं। ये भी किसी के कोख से निकले हैं। उन्हीं की कोख ऐसी होती है, जिन्हें दया आती है। प्यार आता है इन दरिदों पर।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: Kangana Ranaut on Nirbhaya Delhi Gang Rape indira jaising
इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं निर्भया की मां - फोटो : अमर उजाला

दरअसल कुछ समय पहले इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए। इंदिरा जयसिंह के बयान पर आशा देवी भड़क गई थीं। उन्होंने कहा था कि इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई। वो सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिलीं लेकिन उन्होंने एक बार भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा। अब वो दोषियों की माफी की अपील कर रही हैं।

विज्ञापन
Nirbhaya Case: Kangana Ranaut on Nirbhaya Delhi Gang Rape indira jaising
kangana ranaut - फोटो : social media

इससे पहले कंगना ने निर्भया के हत्यारों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को जेल में नहीं बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। कंगना ने कहा कि जो शख्स दुष्कर्म कर रहा है, इस तरह की हरकतें कर पा रहा हैं, सबसे पहले तो वह अवयस्क है ही नहीं। ऐसे लोगो को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज को लड़ता देख टूट गया मास्टरमाइंड का दिल, बोले- 'मैं बहुत डिस्टर्ब हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed