{"_id":"6214e55c2e3ed2445c441d57","slug":"kangana-ranaut-targeted-gangubai-kathiawadi-now-alia-bhatt-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gangubai Kathiawadi: कंगना रणौत ने की थी ‘गंगूबाई’ की बुराई, आलिया भट्ट ने गीता के श्लोक से दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gangubai Kathiawadi: कंगना रणौत ने की थी ‘गंगूबाई’ की बुराई, आलिया भट्ट ने गीता के श्लोक से दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए आलिया पहली बार स्क्रीन पर डॉन की भूमिका में नजर आएंगी और इसी वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी कंगना रणौत आलिया की इस फिल्म की बुराई कर चुकी हैं। कंगना रणौत ने अपने एक पोस्ट में कहा था कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ धूल में मिल जाएगी। इतना ही नहीं, कंगना ने ये भी कहा था कि शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये फूंक दिए जाएंगे। वहीं, अब कंगना की इन बातों का आलिया भट्ट ने जवाब दिया है।
हाल ही में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गाना ‘मेरी जान’ रिलीज हुआ है। इस गाने के लॉन्च पर आलिया भट्ट कोलकाता गई थीं। यहीं पर आलिया ने कंगना की बातों का करारा जवाब दिया है। इस मौके पर आलिया ने भगवत गीता की एक बात कही है।
Trending Videos
2 of 5
आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक दृश्य के दौरान
- फोटो : insta
आलिया भट्ट ने कंगना रणौत को जवाब देते हुए भगवत गीता का एक श्लोक बोला है। उन्होंने कहा, 'प्रभु श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि कुछ ना करना भी कई बार करना होता है। मैं बस यही कहना चाहूंगी।' अपनी इस बात में आलिया ने कंगना रणौत का नाम नहीं लिया। लेकिन अब माना जा रहा है कि आलिया भट्ट कंगना को अपने काम से जवाब देने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना रणौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आलिया का नाम लिए बिना लिखा, ‘इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे। पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी, जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, क्योंकि पापा यह साबित करना चाहते हैं कि रॉम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। शुक्रवार को आने वाली फिल्म का सबसे बड़ा ड्रॉबैक ही इस फिल्म की कास्टिंग है। ये कभी नहीं सुधरेंगे। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अब स्क्रीन हॉलीवुड और साउथ की तरफ जा रहे हैं।’
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने अपनी दूसरी इंस्टा स्टोरी में करण जौहर पर निशाना साधते हुए उन्हें 'बॉलीवुड माफिया डैडी पापा' कहा था। कंगना ने लिखा था कि बॉलीवुड माफिया डैडी पापा जो तो जिन्होंने फिल्म उद्योग में वर्क कल्चर को अकेले ही बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का निर्देशन संजयलीला भंसाली ने किया है। इस फिल्म में आलिया के साथ शांतनु माहेश्वरी रोमांस करते नजर आएंगे। इसकी एक झलक गाने ‘मेरी जान’ में देखने को मिल गई है। आलिया और शांतनु के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, विजय राज और सीमा पाहवा भी अहम भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।