फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत की टीम ने ढूंढ निकाला सुशांत सिंह राजपूत का पांच साल पुराना सोशल मीडिया पोस्ट, नेपोटिज्म पर लिखी थी ये बड़ी बात

Sat, 25 Jul 2020 04:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 Jul 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut team shares Sushant Singh Rajput old post on nepotism
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की जांच को एक महीना से अधिक बीत चुका है लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस मामले में मशहूर कलाकारों से लेकर निर्माताओं और निर्देशकों तक से पूछताछ की जा चुकी है। कई लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि सुशांत नेपोटिज्म का शिकार हुए और उन्हें वो इज्जत नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। हाल ही अभिनेत्री कंगना रनौत की टीम ने सुशांत के उस पोस्ट को ढूंढ निकाला जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी थी।

Kangana Ranaut team shares Sushant Singh Rajput old post on nepotism
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत इन दिनों अपने तीखे बयानों के चलते चर्चा में बनी हुईं। खासकर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना बॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों पर जमकर बरस रही हैं। कंगना लगातार सुशांत खुदकुशी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती आई हैं। अब कंगना की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के उस सोशल मीडिया पोस्ट को ढूंढ निकाला है, जिसे उन्होंने साल 2015 में किया था।

Kangana Ranaut team shares Sushant Singh Rajput old post on nepotism
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कंगना की टीम ने सुशांत के उस फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। सुशांत ने अपने इस पोस्ट में लिखा था,  'हम यहां अपने परिवार की मान्यताओं को उसी तरह बढ़ावा देते हैं जिस तरह अपने परिवार के सदस्यों को।' इसके आगे सुशांत ने हैशटैग नेपोटिज्म और बॉलीवुड लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut team shares Sushant Singh Rajput old post on nepotism
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कंगना की टीम ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा है, 'एक जीनियस दिमाग की पीड़ा, उन्होंने नेपोटिज्म का सर्कस देखकर इसके खिलाफ लड़ने के बजाए इसे एन्जॉय करने का फैसला लिया। उन्होंने लोगों द्वारा दिए गए बदसूरत सांचे में ढलने के बजाए इसे छोड़ जाने का फैसला लिया।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut team shares Sushant Singh Rajput old post on nepotism
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है वो लंबे वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

वीडियो सामने आते ही बदले अनुराग कश्यप के सुर, बोले- कंगना रनौत हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed