{"_id":"5c95e3a7bdec221465558a94","slug":"kangana-ranaut-to-play-jayalalithaa-in-a-biopic-on-the-late-tamil-nadu-cm-and-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर फैंस के लिए तोहफा, सिनेमा से निकल CM की कुर्सी तक पहुंचेंगी 'कंगना रनौत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर फैंस के लिए तोहफा, सिनेमा से निकल CM की कुर्सी तक पहुंचेंगी 'कंगना रनौत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को शानदार तोहफा दिया है। कंगना ने अपने जन्मदिन के दिन कन्फर्म किया है कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म का तमिल में नाम 'थलाइवी' और हिंदी में नाम 'जया' होगा।
2 of 5
कंगना रनौत
कंगना ने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'जयललिता हमारे देश की एक सबसे सफल महिला थीं। वह अपने समय की सुपरस्टार थीं और उसके बाद राजनीति में भी सफल हुईं। उन पर बन रही फिल्म से जुड़कर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। कंगना ने कहा है कि जल्द ही तमिल और हिंदी में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।'
3 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
इस बायोपिक को एएल विजय निर्देशित करेंगे। विजय इससे पहले 'मद्रासपट्टिनम' और 'देइवा थिरुमगाल' जैसी मशहूर फिल्में बना चुके हैं। वहीं केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा इसकी कहानी लिखी जाएगी। बता दें इसी साल रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की कहानी भी केवी विजयेंद्र प्रसाद ने ही लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jayalalithaa
जयललिता की बायॉपिक में कंगना को कास्ट करने पर फिल्म को डायरेक्टर एएल विजय ने कहा, 'जयललिता मैडम हमारे देश की एक बड़ी नेता थीं। उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है और हम इसे ईमानदारी से पूरा करने जा रहे हैं। मुझे भारत की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़ने पर खुशी है।'
विज्ञापन
5 of 5
Jayalalithaa
बता दें 24 फरवरी 1948 को कर्नाटक के ब्राह्मण परिवार में जन्मीं जयललिता ने तमिल फिल्मों के अलावा राजनीति के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाया। जयललिता 140 फिल्में करने, 8 बार विधानसभा का चुनाव लड़ने और एक बार राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के अलावा चार बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी थी। 5 दिसंबर 2016 को जयललिता का निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।