{"_id":"5c95de4ebdec2214130e626f","slug":"sara-ali-khan-and-kartik-aaryan-new-photo-viral-during-love-aaj-kal-2-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक के कंधे पर सिर रखकर सो रहीं सारा की तस्वीर वायरल, बाइक राइड पर ट्रोल हो चुका है कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक के कंधे पर सिर रखकर सो रहीं सारा की तस्वीर वायरल, बाइक राइड पर ट्रोल हो चुका है कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर कार्तिक आर्यन दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग करते वक्त की इन दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बीच उनकी एक और तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर इन दोनों के फैंस हैरान हो सकते हैं।
2 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन
- फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान और अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें सारा कार्तिक के कंधे पर सिर रखकर सोती हुई दिखाई दे रही हैं। इन दोनों के फैंस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को यह तस्वीर इतनी पसंद आई है कि इसको अब तक 14 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। साथ ही कमेंट के जरिए कार्तिक और सारा की तारीफ भी कर रहे हैं।
3 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
इससे पहले कार्तिक और सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था। इस वीडियो की वजह से इन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा। वीडियो में सारा, कार्तिक के साथ बाइक पर सवारी करती हुई नजर आईं।
हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक पर कार्तिक से साथ पीछे बैठीं सारा ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हेलमेट न पहनने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और हेलमेट पहनने की हिदायत देने लगे। यूजर्स पूछने लगे कि बाइक पर बैठी सारा का हेलमेट कहां है?
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan, kartik aryaan
- फोटो : social media
बीते दिनों सेट से दोनों का एक वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो में कार्तिक, सारा को किस करते नजर आए। ये एक रोमांटिक सीन था। कार्तिक-सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। आपको बता दें कि 'लव आज कल 2' का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।