बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत खासी सुर्खियों में रहती हैं। कंगना अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वो हर समसामयिक मुद्दें को लेकर अपनी बात रखती ही रहती हैं। इस वजह से कई बार कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है जिसकी वजह से कंगना को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
कंगना ने किसान आंदोलन वाली 'दादी' को बताया शाहीन बाग की बिलकिस बानो, ट्रोल होते ही ट्वीट किया डिलीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने कुछ समय पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आमद दी है। इसके बाद से ही कंगना काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना इन दिनों देश और दुनिया में चल रहे हर समसामयिक मुद्दे को लेकर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं। हाल ही में कंगना ने किसान प्रोटेस्ट को लेकर एक ट्वीट किया।
दरअसल कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट को रिट्वीट किया था उसमें किसान प्रोटेस्ट में शामिल बुजुर्ग किसान दादी को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया गया था। इसमें लिखा था कि दिहाड़ी के हिसाब से दादी से ये काम करवाया जाता है। कंगना ने इस पर कटाक्ष करते हुए रिट्वीट किया था। लेकिन कंगना को ये ट्वीट करना भारी पड़ गया और वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं।
कंगना ने बुजुर्ग महिला का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'हा हा हा ये वही दादी हैं जिन्हें भारत के सबसे पावरफुल लोगों में शामिल किया था। ये 100 रुपये में अवेलेबल हैं। पाकिस्तान के पत्रकारों ने इंटरनैशनल पीआर को भारत के लिए शर्मनाक तरीके से हायर कर लिया है। हमें अपने ऐसे लोग चाहिए जो हमारे लिए इंटरनैशनली आवाज उठा सकें।'

अपने इस ट्वीट की वजह से कंगना ट्रोलर्स का शिकार हो गईं। कई लोगों ने कंगना के इस ट्वीट को फेक बाताया। जिसके बाद कंगना को खुद अपने इस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा। वहीं कई लोगों ने कंगना ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर भी उन्हें ट्रोल किया और फेक न्यूज फैलाने पर सचेत भी किया।
This is a false claim by @KanganaTeam. She has now deleted her tweet. Do not forget how she's using her position to pull down and discredit those who are not privileged, and fighting for their rights. She is EXACTLY what she claims to be fighting against. pic.twitter.com/h1huGvf9Ki
पढ़ें: अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर साझा कर मलाइका बोलीं- 'जब तुम साथ होते हो तो', फिर एक्टर ने भी लिख दी दिल की बात