फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: कंगना ने किए बांके बिहारी के दर्शन और कन्नड़ अभिनेता शिवराम का निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 04 Dec 2021 07:17 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Dec 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut visits vrindavan kannada actor shivaram passed away and vicky kaushal katrina kaif mehndi theme leaked read top 10 entertainment
कंगना रणौत, शिवराम - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा पहुंची हैं। कंगना पहली बार मथुरा पहुंचीं इस वजह से उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस कई पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दिए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा- जिन लोगों के मन में चोर है, उन्हें उनसे तकलीफ होगी। उनकी बातें चुभेंगी। लेकिन देशभक्त उनकी बातों से खुश होंगे। अभी बीते रोज ही पंजाब में कंगना की गाड़ी को नाराज लोगों ने रोक लिया था। इन्होंने किसानों और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ बयानबाजी के लिए कंगना से माफी की मांग की।तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।

 
PHOTOS: बिना मास्क के हजारों की भीड़ में बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रणौत, बोलीं- जिनके मन में चोर, उन्हें मुझसे तकलीफ




 
kangana ranaut visits vrindavan kannada actor shivaram passed away and vicky kaushal katrina kaif mehndi theme leaked read top 10 entertainment
कन्नड़ अभिनेता शिवराम का 83 साल की आयु में निधन - फोटो : deepakrajput102018/instagram

साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से सबके दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर शिवराम का 83 साल की आयु में निधन हो गया है। 30 नवंबर को वे अपने घर में गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 04 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन की खबर आते ही कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर हस्तियों और उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते एक्टर का कार से एक्सिडेंट भी हो गया था। हालांकि उन्हें कोई इंजरी नहीं हुई थी। सूत्रों के मुताबिक उनके दिमाग की सर्जरी होनी थी, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने सर्जरी का रिस्क नहीं लिया, लेकिन शिवराम की हालत इसके बाद क्रिटिकल होती चली गई और 04 दिसंबर को उनका निधन हो गया। डॉक्टर की जांच के बाद सामने आया है कि उनकी मौत की वजह ब्रेम हेमरेज होना है।
 

दुखद: कन्नड़ अभिनेता शिवराम का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस




 
kangana ranaut visits vrindavan kannada actor shivaram passed away and vicky kaushal katrina kaif mehndi theme leaked read top 10 entertainment
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इनकी शादी में बस अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में इन दोनों के शादी के बंधन में बंधने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ी 09 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इसलिए  इस समय दोनों की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रही हैं और थोड़ी सी जानकारी भी सुर्खियां बटोर रही है। अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ की प्री-वेडिंग की थीम भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 07 दिसंबर को विक्की और कटरीना के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की मेजबानी सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट-रिजॉर्ट करेगा। कटरीना और विक्की ने अपनी शादी को लेकर बहुत ध्यान से सारी तैयारियां की हैं। मेहमानों के आने से लेकर सुरक्षा तक की हर एक चीज का खास ध्यान रखा गया है। वेडिंग प्लानर्स के साथ कई मीटिंग करके संगीत, मेहंदी और शादी की थीम को फाइनल किया गया है।
 

Vicky Katrina Wedding: विक्की और कटरीना के संगीत और मेहंदी का थीम हुआ लीक, इस अवतार में दिखेंगे मेहमान





 
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut visits vrindavan kannada actor shivaram passed away and vicky kaushal katrina kaif mehndi theme leaked read top 10 entertainment
jasmin bhasin new home - फोटो : aly goni/instagram

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी,'खतरों के खिलाड़ी' शो से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस में भी इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। हाल ही में एक्ट्रेस जैस्मिन ने नया अपार्टमेंट खरीदा है।  जैस्मिन के नया घर खरीदने पर उनके फैंस बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी पीछे रह जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने भी जैस्मिन के साथ उनके नए घर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम से जैस्मीन के नए घर की झलक साझा की है। इस तस्वीर में दोनों ही बहुत खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रैस ने भी तस्वीर पर बहुत ही प्यारा रिएक्शन दिया है जिसके बाद फैंस जल्दी ही उनकी शादी होने के कयास लगा रहे हैं।
 

जैस्मिन भसीन के नया घर खरीदने पर बॉयफ्रेंड अली गोनी ने तस्वीर शेयर कर जताई खुशी, शादी को लेकर कह दी ऐसी बात



 
विज्ञापन
kangana ranaut visits vrindavan kannada actor shivaram passed away and vicky kaushal katrina kaif mehndi theme leaked read top 10 entertainment
काजल राघवानी - फोटो : Insatagram- @kajalraghwani

भोजपुरी  फिल्म इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बात चाहे उनकी फिल्मों की करें या फिर गानों की, दोनों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। वह एक फिल्म के लिए लगभग आठ से दस लाख रुपए लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पिछले तीन साल से एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं। जीहां, काजल को महिलाओं को होने वाली एक गंभीर बीमारी से पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही हैं। PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं।
 

भोजपुरी: एक्ट्रेस काजल राघवानी को है ये लाइलाज बीमारी, फैंस को बताने में आ रही थी शर्म





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed