{"_id":"605b410f052c070b933c8f01","slug":"kangana-ranaut-was-first-rejected-by-director-vijay-for-thalaivi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'थलाइवी' के लिए कंगना से खुश नहीं थे निर्देशक विजय, इस वजह से अभिनेत्री को कर दिया था रिजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'थलाइवी' के लिए कंगना से खुश नहीं थे निर्देशक विजय, इस वजह से अभिनेत्री को कर दिया था रिजेक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-डायरेक्टर विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत वैसे ही सुर्खियों में हैं। वहीँ, थलाइवी के ट्रेलर सामने आने बाद उन्हें खूब तारीफें मिल रहीं। 23 मार्च को कंगना के जन्मदिन वाले दिन 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से पॉलिटिशन बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है। जयललिता के रोल में दिखीं कंगना दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : kangana
ट्रेलर देखकर साफ पता चलता है कि अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। इस फिल्म के लिए लुक से लेकर भाषा तक, अभिनेत्री ने हर चीज पर बारीकी से काम किया है। लेकिन ये बात आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म डायरेक्टर विजय ने अभिनेत्री को साउथ इंडियन भाषा को ठीक से न बोल पाने की वजह से रिजेक्ट कर दिया था।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : kangana
इस बात का खुलासा कंगना ने खुद ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किया है कि वो ठीक से तमिल नहीं बोल पा रही थीं इसलिए डायरेक्टर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। दरअसल, इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने अभिनेत्री से सवाल किया कि ये एक बहुभाषीय फिल्म है तो आपको तमिल और तेलुगु बोलने कितनी परेशानी हुई?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
इसपर कंगना ने बताया, 'मैंने तमिल और तेलुगु सीख ली है, लेकिन अब भी एकदम ठीक तरीके से नहीं बोल पाती हूं। तमिल एक बहुत की कठिन भाषा है संस्कृत की तरह। मैं अब इस फिल्म का हिस्सा हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि विजय सर अब भी मेरी भाषा से पूरी तरह खुश हैं। जब मैं रोल के लिए सलेक्ट हो गई थी तब भी विजय सर तमिलनाडु में ऑडिशन ले रहे थे, लेकिन वो वहां भी खुश नहीं थे। फिर इन्हें हैदराबाद में परफेक्ट क्रिस्टल क्लियर वॉइस मिल गई तो इन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : kangana
बता दें कि ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जयललिलता के जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।