{"_id":"61498f8fa674fa321218613f","slug":"kangana-ranaut-wishes-kareena-kapoor-khan-on-her-birthday-see-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor Birthday: कंगना रणौत ने 'बेबो' के जन्मदिन पर लिखा स्पेशल नोट, जमकर की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor Birthday: कंगना रणौत ने 'बेबो' के जन्मदिन पर लिखा स्पेशल नोट, जमकर की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan Birthday) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना इस वक्त अपने पति सैफ अली खान और बच्चे तैमूर और जेह के साथ मालदीव्स में हैं और वहां से तस्वीरें साझा कर रही हैं। करीना के जन्मदिन पर करण जौहर से लेकर उनकी बहन करिश्मा कपूर तक से विश किया है। लेकिन कंगना रणौत का विश बेहद खास है। हमेशा स्टार किड्स को निशाने पर लेने वालीं कंगना रणौत ने करीना कपूर खान को सबसे सुदंर एक्ट्रेस बताया है।
क्या लिखा है कंगना ने
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना की तस्वीरों का कोलाज साझा करते हुए लिखा है, 'सबसे गॉरजस करीना कपूर खान को हैपी बर्थडे।' इसके साथ कंगना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
2 of 5
करिश्मा कपूर-करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करीना की बहन करिश्मा ने लिखा है, "हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी...दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. मेरी जीवन रेखा....तुम्हेे सबसे ज्यादा प्यार।" करिश्मा ने इस नोट के साथ बेबो की बचपन वाली तस्वीर भी शेयर की है।
हाल ही में कंगना रणौत को सीता का रोल ऑफर हुआ है। बता दें इसी रोल को लेकर करीना कपूर खान बीते कई महीनों से चर्चा में थीं। कहा जा रहा था कि करीना ने इस रोल के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के साथ भी एक प्यारी तस्वीर साझा की है। करीना ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों की क्यूट केमेस्ट्री दिख रही है।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर और आमिर खान ने लाल सिंह चड्डा की शूटिंग शुरू की
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म टॉम हैंक्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इसके अलावा करीना कपूर इन दिनों अपने छोटे बेटे जहांगीर के नाम को लेकर काफी चर्चा में रही है। कई लोगों ने उनके बेटे के नाम पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।