सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब लिप लॉक के लिए भोजपुरी हीरोइन के पीछे पड़ गए थे डायरेक्टर, जानिए क्या था पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 21 Sep 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
story: When the director went after Bhojpuri heroine shubh sharma for lip lock, know what was the whole matter
शुभी शर्मा - फोटो : instagram/shubhi_sharma_official

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शुभी शर्मा आज एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। शुभी के मुताबिक सबसे पहले फिल्मों में काम करने के लिए अपने परिवार को मनाना ही कठिन काम था। दरअसल, उनके पिता और परिवार नहीं चाहते थे कि वह भोजपुरी फिल्मों में कदम रखें। यहां तक के घर के लोग ही उन्हें ताना मारा करते थे। लेकिन एक हादसे ने शुभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि उनका फैसला गलत तो नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि शुभी के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसे वह आज तक भुला नहीं पाईं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई घटनाएं हो जाती हैं, जो परदे के पीछे छिप कर रह जाती हैं। एक्टरर्स कोशिश करते हैं कि इन घटनाओं का जिक्र तक बाहर न जाए। लेकिन शुभी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि परदे के पीछे डायरेक्टर उनसे कैसी मांगे करने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि शुभी के साथ हुई उस घटना के बारे में।

Trending Videos
story: When the director went after Bhojpuri heroine shubh sharma for lip lock, know what was the whole matter
शुभी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

डायरेक्टर ने कहा लिप लॉक करो
शुभी एक फिल्म का गाना शूट कर रहीं थी। तभी डायरेक्टर उनके पास गए और कहा कि गाना खत्म होते ही आपको हीरो के साथ लिप लॉक करना है। ये स्क्रिप्ट की डिमांड है। शुभी को ये बात हजम नहीं हुई उन्होंने तुरंत ही स्क्रिप्ट की डिमांड कर दी। लेकिन कोई भी उन्हें स्क्रिप्ट नहीं दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
story: When the director went after Bhojpuri heroine shubh sharma for lip lock, know what was the whole matter
शुभी शर्मा - फोटो : instagram/shubhi_sharma_official

डायरेक्टर जिद पर अड़ गए
शुभी को स्क्रिप्ट मिलने के बाद जब उन्होंने उसे पढ़ा तो उसमें ऐसे किसी सीन की जरूरत नहीं थी। गाना बिना लिप लॉक के भी पूरा कर सकते थे। उन्होंने डायरेक्टर से इस बारे में कई बार बात की। लेकिन डायरेक्टर मानने को तैयार नहीं थे। उन्हें बस गाने में लिप किस चाहिए था।

story: When the director went after Bhojpuri heroine shubh sharma for lip lock, know what was the whole matter
शुभी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शुभी ने दी धमकी
शुभी को डायरेक्टर की हरकत से उतना गुस्सा आया कि उन्होंने सेट पर साफ कह दिया कि वह लिप लॉक जैसा कोई सीन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि गाना फिल्माना हो तो फिल्माइए वरना वह चलीं। शुभी का गुस्सा देखकर प्रोड्यूसर आए और उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि गाना फिल्माओ और आगे बढ़ो। जबरदस्ती का कोई सीन मत फिल्माओ।  इसके बाद बिना लिप किस के पूरा गाना फिल्माया गया।

विज्ञापन
story: When the director went after Bhojpuri heroine shubh sharma for lip lock, know what was the whole matter
शुभी जोशी

डायरेक्टर को समझाया
शुभी के मुताबिक वो गाने की शूटिंग खत्म होने के बाद डायरेक्टर के पास फिर से गईं और उन्हें आराम से समझाया कि सभी के साथ यह सब नहीं चल सकता। पूरी फिल्म के शूट के दौरान डायरेक्टर उनसे बचते फिर रहे थे। हालांकि ये शुभी के लिए सबक था, जिसके बाद से वह फिल्म साइन करने से पहले सारी बातें क्लियर कर लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed