सब्सक्राइब करें

विवाद: आलिया के विज्ञापन में उठाया गया कन्यादान पर सवाल तो भड़के यूजर्स, बोले- पीआर के लिए हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाना बंद करो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Sep 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt latest Manyavar ad on kanyadaan Gets Trolled By user called disrespecting Hindu traditions
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद का विज्ञापन किया। जिसपर यूजर्स ने खूब सवाल उठाए थे। ये विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मान्यवर का एक विज्ञापन विवादों में आ गया है। इस विज्ञापन में आलिया भट्ट को दुल्हन के रूप में तैयार किया गया था और कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। हिंदू संस्कृति में कन्यादान को सबसे बड़ा दान माना जाता है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये विज्ञापन लोगों ने देखा, वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने इस विज्ञापन को फेक फेमिनिज्म बताया है।



क्या होता है कन्यादान
कन्यादान का अर्थ होता है कन्या का दान करना। शादी के वक्त हर पिता अपनी बेटी का हाथ वर के हाथ में सौंपता है, जिसके बाद कन्या की सारी जिम्मेदारियां वर को निभानी होती है। वेदों और पुराणों के अनुसार विवाह में वर को भगवान विष्णु का स्वरुप माना जाता है। सनातन संस्कृति के अनुसार ऐसा माना गया है कि जिन माता-पिता को कन्यादान का सौभाग्य प्राप्त होता है उनके लिए इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं है।
 

Trending Videos
Alia Bhatt latest Manyavar ad on kanyadaan Gets Trolled By user called disrespecting Hindu traditions
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- किसी को भी हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों को बिना समझे गलत तरीके से प्रस्तुत करने, टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। इस विज्ञापन को बैन किया जाना चाहिए।

यहां देखिए विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt latest Manyavar ad on kanyadaan Gets Trolled By user called disrespecting Hindu traditions
आलिया भट्ट - फोटो : ट्विटर

वहीं एक यूजर ने लिखा- 'पहले यह हिंदू त्योहार को टारगेट किया जाता था और अब यह हमारी प्रथाएं और रीति-रिवाज हैं जो प्रचार, सस्ते पीआर और विज्ञापनों का लक्ष्य हैं। अब बहुत हो गया है। इसे बैन किया जाना चाहिए।'

Alia Bhatt latest Manyavar ad on kanyadaan Gets Trolled By user called disrespecting Hindu traditions
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा- हिंदू अब सभी के लिए टारगेट बन गए हैं। इस विज्ञापन के बाद आलिया भट्ट को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है- मुझे ये समझ नहीं आता ये लोग हिंदू धर्म के रिवाजों को ही क्यों बदलना चाहते हैं। बाकी धर्मों पर भी ध्यान दो।

विज्ञापन
Alia Bhatt latest Manyavar ad on kanyadaan Gets Trolled By user called disrespecting Hindu traditions
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

क्या है इस विज्ञापन में?
इस विज्ञापन में आप देख सकते है कि, आलिया अपने होने वाले पति के साथ मंडप में बैठी हैं और वो एक-एक पल याद कर रही हैं कि कैसे उनके परिवार ने उन्हें एहसास दिलाया कि वो पराया धन है। मन ही मन वो सोचती है कि 'क्या मैं दान की जाने वाली वस्तु हूं? केवल कन्यादान ही क्यों। नया विचार कन्यामान।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed