सब्सक्राइब करें

Rimi Sen Birthday: 10 साल से कहां लापता हैं गोलमाल की रिमी सेन, खुद को क्यों कहा था 'फर्नीचर'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 21 Sep 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Rimi Sen Birthday: Where is Golmaal's Rimi Sen missing for 10 years, why did she call herself 'furniture'
रिमी सेन - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने एक जमाने में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। रिमी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। रिमी का जन्म 21 सितंबर 1981 को कोलकाता में हुआ था। रिमी ने हंगामा, धूम, बागबान, गोलमाल जैसी फिल्मों में अलग अलग तरह के किरदार निभाए, लेकिन उन्हें असली पहचान कॉमेडी फिल्मों से ही मिल पाई। वह अपनी खूबसूरती और फिट बॉडी के लिए भी जानी जाती थीं। लेकिन लगातार हिट फिल्में देने के बाद भी रिमी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं वह बिग बॉस में भी आईं, जिसके लिए उन्होंने दो करोड़ की मोटी रकम ली थी। लेकिन उन्हें देखकर मानों ऐसा लगा जैसी एंटरटेंमेंट से उनका कोई नाता ना हो। रिमी को फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए 10 साल से ज्यादा समय हो गया है। चलिए जानते हैं क्यों रिमी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

Rimi Sen Birthday: Where is Golmaal's Rimi Sen missing for 10 years, why did she call herself 'furniture'
रिमी सेन - फोटो : Insatagram- @subhamitra03

छोटी उम्र से मिलने लगा काम
रिमी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई विज्ञापन किए और मॉडलिंग में काफी नाम कमाया है। रिमी को उनका पहला ब्रेक फिल्म हंगामा से मिला। ये फिल्म हिट साबित हुई थी। जिसके बाग वह लगातार बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं और हर फिल्म सुपरहिट साबित हुई। लेकिन अचानक ही रिमी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

Rimi Sen Birthday: Where is Golmaal's Rimi Sen missing for 10 years, why did she call herself 'furniture'
रिमी सेन

इस वजह से छोड़ा बॉलीवुड
रिमी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "फिल्मों में मैं ग्लैमरस प्रॉप का किरदार निभाते हुए थक गई थी। ये बहुत बोरिंग होता है जब आपको ग्लैमरस प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जाता हो। आपको बैकग्राउंड में फेक रोने के लिए कहा जाता था जबकि हीरो सेंटर स्टेज पर होता था। मैं बस किसी कॉमेडी फिल्म में पड़े फर्नीचर की तरह हो गई थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Rimi Sen Birthday: Where is Golmaal's Rimi Sen missing for 10 years, why did she call herself 'furniture'
रिमी सेन - फोटो : Insatagram- @subhamitra03

पहले फिल्मों में एक्ट्रेस सिर्फ प्रॉप थीं
रिमी सेन एक समय पर सिर्फ कॉमेडी फिल्म ही मिल रही थीं। फिर हेरा फेरी, हंगामा, और गोलमाल जैसी फिल्मों में काम किया। रिमी एक जैसे रोल कर कर के थक गई थी। रिमी के अनुसार उस समय इंडस्ट्री पूरी तरह से मेल डॉमिनेटिंग थी, एक्ट्रेस सिर्फ सपोर्टिंग रोल में ही होती थीं। एक जैसे रोल करने से बेहतर उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ना बेहतर समझा।

विज्ञापन
Rimi Sen Birthday: Where is Golmaal's Rimi Sen missing for 10 years, why did she call herself 'furniture'
रिमी सेन - फोटो : Insatagram- @subhamitra03
ओटीटी ने बदल जिया सबकुछ
रिमी के अनुसार आज कंटेंट हीरो है। आज भी फिल्में मेल डॉमिनेटिंग ही बनती हैं। लेकिन मेरे टाइम में फिल्में सिर्फ मर्दों के लिए ही बनती थीं। OTT प्लेटफॉर्म्स ने चीजों को काफी हद तक बदला है। मौका मिला तो रिमी एक बार फिर से बॉलीवुड में दस्तक दे सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed