दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर एटली कुमार का आज जन्मदिन है। 21 सितंबर, 1986 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मे एटली का पूरा नाम अरुण कुमार है। 2013 में अरुण कुमार ने 'राजा रानी' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। और आते ही तहलका मचा दिया। एटली को भले ही आप एक बार को नाम से ना पहचाने लेकिन उनकी तस्वीर देखते ही आप उन्हें पहचान लेंगे। दरअसल समय-समय पर उनकी तस्वीर वायरल होती है और उनपर सरकारी नौकरी के फायदे वाले मीम बनाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर एटली के दीवानों की कमी नहीं है।
Atlee Kumar Birthday: रंग को देखकर मजाक उड़ाने वाले जान लें, लग्जरी लाइफ जीते हैं एटली कुमार, प्रोडक्शन हाउस से कमाते हैं करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटली मलयालम सिनेमा में काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें राजा रानी के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए विजय अवॉर्ड भी मिल चुका है। वे साधारण कद-काठी, पतले शरीर और सांवले रंग के दिखते हैं और इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन उनकी प्रतिभा असाधारण है। इतनी कम उम्र में भी एटली ने अपने दम पर मुकाम हासिल किया है, जो काबिले तारीफ है।
डायरेक्शन में डेब्यू करने से पहले एटली कुमार ने मशहूर डायरेक्टर एस शंकर के साथ पांच साल तक काम किया था। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस एपल प्रोडक्शन शुरू किया और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ अपनी पहली फिल्म 'Sangili Bungili Kadhava Thorae' बनाई।
View this post on Instagram
एटली ने अभिनेत्री कृष्णा प्रिया से 2014 में शादी की थी। दोनों करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में थे। इसके बाद इस रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। 2014 में हुई इनकी शादी में साउथ इंडिया की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। कृष्णा प्रिया मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं और कई सीरियल्स में मुख्य भूमिका अदा कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
एटली कुमार की बात करें तो उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्म 'बिगिल' का डायरेक्शन किया है। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। एटली की पत्नी भी एक्ट्रेस होने के साथ बिजनेसवुमन भी हैं। एटली का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है और वो काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके बार कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है।