सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने लॉकडाउन को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, शेयर कर दी ऐसी मजाकिया तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 16 Apr 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
kangana ranuat tweet made fun of uddhav thackeray maharashtra lockdown after coronavirus outbreaks
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : Facebook/kangana ranaut- Uddhav Thackeray

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत पिछले एक साल से फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से तारीफ पाने वाली कंगना को सोशल मीडिया पर उनके बेबाक कमेंट्स के लिए भी जाना जाता है। अपने बयानों को लेकर कंगना कभी ट्रोल होती हैं तो कभी तारीफें बटोरती हैं। कंगना को जब भी मौका मिलता है बॉलीवुड और महाराष्ट्र सरकार की टांग खींचती नजर आती हैं। अभिनेत्री ने फिर से महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है।

Trending Videos
kangana ranuat tweet made fun of uddhav thackeray maharashtra lockdown after coronavirus outbreaks
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

महाराष्ट्र में कोरोना का भयानक कहर देखने को मिल रहा है। शुरू से ही पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले इसी राज्य से सामने आ रहे हैं, जिसको लेकर उद्धव सरकार ने 15 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं, लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। इसके बाद कंगना लगातार महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranuat tweet made fun of uddhav thackeray maharashtra lockdown after coronavirus outbreaks
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने एक शेड की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें कोई दीवार नहीं है और वो हर तरफ से खुली हुई है। लेकिन उसमें सामने से दरवाजा लगा हुआ है, जिसपर कुंडी कसी हुई है। कंगना ने इस तस्वीर पर तंज भरा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि ‘कुछ ऐसा ही है महाराष्ट्र का लॉकडाउन।’ कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई कंगना को सही बता रहा तो कई मजा ले रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ‘कंगना अब महाराष्ट्र सरकार से चुन चुनकर रोज बदला ले रही हैं।‘
 

kangana ranuat tweet made fun of uddhav thackeray maharashtra lockdown after coronavirus outbreaks
कंगना रणौत - फोटो : ANI

हाल ही में कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर लॉकडाउन को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा था कि 'क्या कोई मुझे बता सकता है कि क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन है? सेमी लॉकडाउन? या नकली लॉकडाउन? यहां क्या हो रहा है? कोई भी निर्णायक फैसला लेना चाहता है। चंगू मंगू गिरोह अस्तित्व के संकट से लड़ रहा है या नहीं, जबकि हर पल तलवार की तरह लटक रहा है।'
 

विज्ञापन
kangana ranuat tweet made fun of uddhav thackeray maharashtra lockdown after coronavirus outbreaks
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI

बता दें कि पिछले लॉकडाउन से ही कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके पहले अभिनेत्री ने महाराष्ट्र की तुलना पीओके से की थी, जिसके बाद बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को अवैध करार देते हुए धाराशायी कर दिया था। इसके बाद से ये विवाद लगातार जारी है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed