फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में भारत का परचम लहराएंगी कंगना रनौत, इन दो दिग्गजों के साथ बनेंगी चीफ गेस्ट

Sat, 31 Mar 2018 04:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Kangana will share the stage with Michelle Obama and Oprah Winfrey at Gandhi goes Global summit
Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में बिजी है। कंगना ने हाल ही में 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और खास दिन पर पौधे लगाते हुए नजर आईं। कम उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं एक्ट्रेस के नाम जल्द ही एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। कंगना विदेश में होने वाले समिट में हिस्सा लेंगी और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
Kangana will share the stage with Michelle Obama and Oprah Winfrey at Gandhi goes Global summit
Michelle Obama and Oprah
कंगना 'Gandhi goes Global' समिट में हिस्सा लेंगी जिसका आयोजन न्यूजर्सी में किया जा रहा है। यह इवेंट 18 और 19 अगस्त को होगा जिसमें कंगना के साथ मिशेल ओबामा और फेमस चैट शो की होस्ट ओपरा विनफ्रे नजर आएंगी।'
Kangana will share the stage with Michelle Obama and Oprah Winfrey at Gandhi goes Global summit
कंगना रनावत
इस इवेंट का मकसद महात्मा गांधी के विचारों को पूरी दुनिया में फैलाना है। साथ ही शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर बात की जाएगी। इस मामले पर कंगना ने कहा - 'मैं हमेशा समाज से जुड़े मामले में योगदान देने के लिए तैयार रहती हूं। मिशेल ओबामा और ओपरा विनफ्रे के साथ आना अपने आप में बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana will share the stage with Michelle Obama and Oprah Winfrey at Gandhi goes Global summit
kangana
इसके साथ ही कंगना ने कहा - 'वैसे तो किसी की भी फैन नहीं हूं लेकिन ओपरा विनफ्रे को बतौर महिला पसंद करती हूं। जैसे ही मैं मुंबई वापस आऊंगी तो मैं अपनी स्पीच को तैयार करूंगी।' आपको बता दें, कंगना हमेशा से ही बेबाक राय के लिए जानी जाती है हालांकि कई बार वह इसकी वजह से विवादों में भी घिर जाती है। कंगना ही बॉलीवुड की एक्ट्रेस है जिन्होंने सबसे पहले फीस का मुद्दा उठाया था। 
विज्ञापन
Kangana will share the stage with Michelle Obama and Oprah Winfrey at Gandhi goes Global summit
kangana
कंगना ने कहा था- इंडस्ट्री में बराबर मेहनताना पाने का मुद्दा मैंने इसलिए उठाया क्योंकि मैं भी किसी एक्टर की तरह ही 365 दिन काम करती हूं और मेरा मानना है कि किसी भी कलाकार को उनके टैलेंट के आधार पर फीस मिलनी चाहिए। 'मणिकर्णिका' फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाती नजर आएंगी। हाल ही में उनकी 'मेंटल है क्या?' फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हुए है जिसे फैंस ने सराहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed