बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने किसी पोस्ट के चलते चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी कोई बयान देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। लेकिन इस बार कंगना एक खूबसूरत कारण से चर्चा में आई हैं। दरअसल, भारत की दो बेटियां पूजा और प्रतिमा रॉय अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा में इंटर्नशिप कर रही हैं। इन दिनों दोनों बहनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसका कारण है कि नाला में ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम की चीफ कैथी ने दोनों बहनों की एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने बिंदी लगाई है।
कंगना रणौत ने बिंदी के लिए कही ये बड़ी बात, नासा में इंटर्न इन दो बहनों की खूब कर रहीं सराहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसी फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में आ गई हैं। उन्होंने कैथी के ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा कि 'जिसका भी मन वैज्ञानिकता की ओर झुका होगा, वह हिंदुत्व की तरफ खिंचा चला आएगा। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि एक वैज्ञानिक ने भी बिंदी लगाई है। जिसका अर्थ है कि बुद्धिमत्ता भक्ति से जुड़ी हुई है।'
इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पूजा और प्रतिमा रॉय की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री कंगना रणौत की सकारात्मक टिप्पणी पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं।
Anyone with scientific bend of mind will naturally be inclined to Hinduism, so lovely to see virat Hindus that too girls and also wearing bindis as one of the brightest scientists of NASA... devotion is the most profound dimension of intelligence 🙏 https://t.co/KYOryV6iln
बता दें कि भारतीय मूल की बहनें (पूजा और प्रतिमा) नासा ग्लेन रिसर्च सेंटर में सॉफ्टवेयर इंजिनियर को-ऑप इंटर्न हैं। दोनों न्यूयॉर्क सिटी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई कर रही हैं। दोनों का मानना है कि हम जो भी करते हैं, भगवान उसे देख रहा होता है और सपने वाकई में सच हो सकते हैं।
गौरतलब है कि कंगना की आगामी फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर उनके जन्मदिन के खास मौके पर लॉन्च होने जा रहा है। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इसके अलावा अभिनेत्री अपनी एक्शन फिल्म 'तेजस' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।