{"_id":"671f4e7281ad9e33f703c41a","slug":"kanguva-launched-island-direction-patani-suriya-toka-jibe-at-her-side-this-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suriya: 'कंगुवा' अभिनेता सू्र्या ने की बॉबी देओल की तारीफ, दिशा पटानी के आने पर मस्ती में कह दी ऐसी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suriya: 'कंगुवा' अभिनेता सू्र्या ने की बॉबी देओल की तारीफ, दिशा पटानी के आने पर मस्ती में कह दी ऐसी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:16 PM IST
सार
तमिल फिल्म कंगुवा के ऑडियो लॉन्च इवेंट में सूर्या ने अभिनेत्री दिशा पटानी और अभिनेता बॉबी देओल को लेकर कुछ बातें कहीं। सूर्या इस इवेंट में दिशा पटानी से मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
1 of 5
कंगुवा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ अभिनेता सूर्या अपनी फिल्म कंगुवा के प्रमोशन में बिजी हैं। सूर्या ने हाल ही में फिल्म कंगुवा के प्रमोशन के दौरान अपनी फिल्म और पसंदीदा सितारों को लेकर बात की। फिल्म कंगुवा के ऑडियो लॉन्च के दौरान सूर्या ने सभी को इस समारोह में आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने, “अन रथथमुम एन रथथमुम वेरु वेरा” लाइन का इस्तेमाल किया। 'कंगुवा' फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी और अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। लॉन्च इवेंट में सूर्या ने दोनों बॉलीवुड सितारों के लिए भी कुछ बातें कही हैं।
2 of 5
दिशा पटानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दिशा के आने पर चिल्लाने लगे प्रशंसक
ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान दिशा पटानी के आने पर प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए और खुशी से चिल्लाने लगे। इस पर सूर्या ने कहा, आप यहां दिशा के लिए आए हैं या मेरे लिए। सूर्या ने इसके बाद दिशा से कहा, 'आपके आने से ये लोग बहुत खुश हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद'। बता दें कि दिशा फिल्म कंगुवा के जरिए तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।
3 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
फिल्म का संगीत है बहुत ही खास
अभिनेता सूर्या के लिए फिल्म का संगीत बहुत ही खास है। सूर्या ने इस समारोह में कहा कि देवी श्री प्रसाद यानी डिएसपी भाई का मेरे फिल्म करियर में खास योगदान है। हमने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। उन्होंने कंगुवा में काम करने की बात सोची थी और फिल्म की हकीकत ने मुझे इस कल्पना को सच होते देखा है। इस फिल्म का संगीत बहुत ही खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगुवा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल से भी कही ये बात
सूर्या ने बॉबी देओल से कहा, आप मेरे भाई की तरह हैं। आपका स्टारडम बहुत बड़ा है। जब वह सेट पर आते थे, तो ऐसा लगता था जैसे कोई सितारा जमीन पर उतर आया हो। सूर्या ने कहा कि कंगुवा बॉबी के प्रोजेक्ट में आने के बाद एक अखिल भारतीय फिल्म बन गई।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास के लिए बोले अभिनेता
अभिनेता सूर्या ने इस इवेंट में प्रभास के लिए बात की। सूर्या ने इस इवेंट में प्रभास के बारे में कहा वो सच्चे भाईचारे की मिसाल हैं। सूर्या ने प्रभास के साथ एक मनोरंजक एक्शन फिल्म में काम करने का अवसर पाने की अपनी इच्छा भी जताई। सूर्या और प्रभास एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इस बात को सुनकर प्रशंसक भी उत्साहित हो गए। उन्होंने प्रभास के साथ काम करने की इच्छा जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।